पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में चुनाव ड्यूटी ट्रेनिंग में प्रोजेक्टर पर सीएम ममता बनर्जी से जुड़ा सरकारी विज्ञापन दिखाया गया। रानाघाट में ट्रेनिंग सेशन में कुछ पोलिंग अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जताई।
चुनाव ड्यूटी में लगे सैकत चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) लागू होने के बाद ऐसा कंटेंट नहीं दिखाया जाना चाहिए।
घटना के बाद कई पोलिंग कर्मचारियों ने ट्रेनिंग सेशन रोक दिया और मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति भी रही। इधर, असम विधानसभा चुनाव के लिए 722 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें 8% यानी केवल 58 महिला उम्मीदवार हैं।
26 मार्च को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद 8 लोग हिरासत में लिए घए थे।
इस मामले में चुनाव आयोग ने बसंती पुलिस थाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर अविजित पॉल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि पॉल को दोनों राजनीतिक दलों के सार्वजनिक कार्यक्रमों के बारे में पहले से जानकारी थी, लेकिन उन्होंने पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं की। CAPF के उपलब्ध होने के बावजूद उसकी मदद नहीं ली।
असम विधानसभा चुनाव के लिए कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 8% महिलाएं हैं। थर्ड जेंडर का कोई भी उम्मीदवार शामिल नहीं है।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि केरल की नेमोम विधानसभा में श्रम विभाग के 90 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसी सीट से राज्य के श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी चुनाव लड़ रहे हैं।
केरल सीएम की तरफ से राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह तो अच्छी बात है न कि राहुल जी के अंदर कार्यकर्ता जितनी समझ है। क्योंकि कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा होता है। हमें इस बात पर गर्व है। जो लोग हवा में उड़ते हैं वो यह नहीं जानेंगे।
एक दिन पहले केरल सीएम पिनाराई विजयन ने कहा था कि राहुल गांधी एक नेशनल लीडर हैं, फिर भी उनमें कांग्रेस के एक आम लोकल वर्कर जितनी बेसिक जानकारी भी नहीं है। वे अपने अनुभव या गलतियों से भी नहीं सीखते। यह समझना मुश्किल है कि उनका इतना बुरा हाल कैसे हो रहा है।


