लोकसभा में मंगलवार को भी राहुल गांधी चीनी टैंक घुसपैठ मुद्दे पर भाषण दे रहे थे। इस दौरान कांग्रेस सांसद के यार कहने पर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी भड़क गए। वहीं, विपक्षी सांसदों ने दो बार स्पीकर चेयर की तरफ पेपर उछाले। सदन के बाहर राहुल-प्रियंका गले में हाथ डालकर साथ जाते दिखे।
लोकसभा में राहुल गांधी के जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े लेख का हवाला देने पर हंगामा मच गया। इस दौरान किरेन रिजिजू और केसी वेणुगोपाल आमने-सामने आ गए। वेणुगोपाल ने मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने कहा- यार, बोलने तो दो। पीठासीन अधिकारी ने कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा- आपने अभी क्या कहा? यह ‘यार’ क्या है? आप इस तरह चेयर से बात नहीं कर सकते।
विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण स्पीकर ने लोकसभा को 3 बजे तक स्थगित कर दिया। भाजपा सांसदों द्वारा पेपर उछालने की शिकायत के बाद पीठासीन दिलीप सैकिया ने 8 सांसदों के निलंबन की घोषणा की। इसके बाद फिर से विपक्षी सांसदों ने उनकी तरफ पेपर उछाले।
संसद परिसर में उस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिला। संसद के बाहर TMC सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल की मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने बनर्जी ने पाल को गले लगाया। वहीं भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह एक दूसरे के साथ गले मिलते नजर आए। दोनों ने एक दूसरे से हंसते हुए बात की।
लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी ने भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड बुक का हवाला देकर चीनी टैंक घुसपैठ की बात कही। टीएमसी सांसदों ने पीएम मोदी और शाह के सामने नारेबाजी की


