नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री चयन को लेकर सस्पेंस खत्म होने वाला है। रंधावा ने राज्यपाल से मिलने का समय मांग लिया है। पंजाब कांग्रेस की तरफ से पार्टी हाई कमान को मुख्यमंत्री के लिए सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) का नाम भेज दिया गया है। इसी के साथ उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। कुछ ही देर में उनके नाम को आलाकमान की मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। अब सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पार्टी के इस प्रस्ताव पर फैसला लेना है। इससे पहले अंबिका सोनी का नाम मुख्यमंत्री के लिए चल रहा था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इस बीच राहुल गांधी भी सोनिया गांधी से मिलने पहुंच चुके हैं।