Jantar Mantar Hate Speech Case: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरोप लगे हैं कि जंतर-मंतर पर 8 अगस्त को किये गए इस आयोजन के दौरान कार्यक्रम में विवादित नारेबाजी की गई और भड़काऊ भाषण दिए गए। यह मामला अब बड़ा और गंभीर हो गया है। इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लेते हुए वकील अश्विनी उपाध्याय समेत 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि मंगलवार को नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस ने अश्विनी उपाध्याय, प्रीत, क्रांति समेत कुल 6 लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की ओर से दीपक सिंह नाम के शख्स से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस को अभी पिंकी चौधरी की तलाश है, जो नारे लगा रहा था। अश्विनी उपाध्याय के अलावा विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इन सभी को गिरफ्तार किया जा सकता है।