logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: खतरनाक है अल-नीनो की वापसी : ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » खतरनाक है अल-नीनो की वापसी : ज्ञानेन्द्र रावत
National NewsUttar Pradesh

खतरनाक है अल-नीनो की वापसी : ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 1 November, 2023
By Deepak Sharma
1.2k Views
Share
10 Min Read
SHARE

• तापमान में दिनोंदिन हो रही बढ़ोतरी बेहद चिंता का विषय है

तापमान में दिनोंदिन हो रही बढ़ोतरी बेहद चिंता का विषय है। यह खतरनाक संकेत है। खतरनाक इसलिए भी कि इससे देश के कुछ हिस्सों में हीट वेव जैसे हालात बन रहे हैं, वहीं भारतीय समुद्र पहले के मुकाबले ज्यादा गर्म हो रहा है। इसका परिणाम हमारे सामने मानसून के पहले और मानसून के दौरान और बाद में भीषण प्रलयकारी बारिश की घटनाओं में बढ़ोतरी के रूप में आया है। दरअसल समुद्र में उठने वाली तेज लू की भयंकर लहरें भविष्य में इस समस्या को और विकराल व भयावह बना देंगीं। शोध इसके जीते-जागते सबूत हैं। यदि बीते दिनों नेचर पत्रिका में प्रकाशित एक शोध रिपोर्ट की मानें तो अब यह तथ्य प्रमाणित हो चुका है कि 1870 से लेकर आज तक भारतीय समुद्र के औसत तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है जो दूसरे समुद्र के मुकाबले सबसे ज्यादा है। यह चिंता का विषय है। असलियत में समुद्र के तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते वहां पैदा होने वाली समुद्री हीट बेव कहें या मरीन हीट बेव, जिसे दूसरे शब्दों में समुद्री लू भी कहते हैं, उसमें भी पहले के मुकाबले काफी तेजी आ रही है। हालात इस बात के गवाह हैं कि देश में समुद्र का तेजी से बढ़ता तापमान और लम्बे समय तक चलने वाली मरीन हीट बेव या समुद्री लू की घटनाओं की वजह से देश के समुद्र तटीय राज्यों में मानसून के पहले, मानसून के दौरान और उसके बाद में होने वाली बारिश की घटनाओं में दिन-ब-दिन तेजी आ रही है। असलियत में यह बारिश की तेजी से बढ़ती घटनाएं गंभीर होती जा रही हैं जिनका सामना मुश्किल होता जा रहा है। पर्यावरणविदों, वैज्ञानिकों और मौसम विज्ञानियों की चिंता की असली वजह यही है। यदि इससे प्रभावित राज्यों और जिलों की बात करें तो इसका सामना देश के 27 राज्य और 75 फीसदी जिले करने को विवश हैं। गौरतलब यह है कि यह सभी जिले हाटस्पाट बन चुके हैं। यही नहीं उनकी तकरीबन 63.8 करोड़ आबादी इसकी चपेट में है जो इस जोखिम का सामना कर रही है। सच्चाई यह है कि इन राज्यों के 10 में से 8 भारतीय इस जोखिम का सामना करने को अभिशप्त हैं। गौरतलब है कि इस शोध- अध्ययन के दौरान तकरीबन 30 हजार हीट बेव रिकार्ड की गयीं। रिपोर्ट की मानें तो साल 2000 से पहले कोई भी हीटबेव अमूमन 50 दिनों के भीतर ही समाप्त हो जाती थी लेकिन 2000 के बाद इसमें काफी बदलाव आया और अब इसका समय बढ़कर 50 के बजाय 250 दिन के करीब हो चुका है जो मानसून पर असर डाल रही है। इससे मौसमी चक्र प्रभावित हुआ है। फिर सबसे बड़ी बात यह कि बीते साल कार्बन डाईआक्साइड उत्सर्जन में दुनिया ने रिकार्ड बनाया है। इसकी पुष्टि तो अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी भी कर चुकी है। इसके परिणाम भयावह होंगे।

अब सवाल यह उठता है कि हीट बेव की स्थिति कब आती है। जहां तक मैदानी क्षेत्रों का सवाल है, वहां पर जब तापमान 40 डिग्री को पार कर जाता है और पर्वतीय इलाकों में जब तापमान 30 डिग्री हो जाता है, रात का तापमान वहां 40 से अधिक हो और तटीय इलाकों में 37 डिग्री से अधिक होता है ,तब हीट बेव की स्थिति होती है। वर्तमान में उतर भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। कमोबेश यह तापमान की स्थिति बरकरार है। मौसम वैज्ञानिक डाक्टर एस एन पाण्डेय के अनुसार यह खतरनाक स्थिति है। उनके अनुसार यह एक डोम के रूप में मौजूद है। मार्च में भी यही स्थिति है जो खतरनाक संकेत है। पहाडी़ राज्यों के निचले इलाकों में अधिकतम तापमान वृद्धि की दर 10 से 11 डिग्री दर्ज की गयी है। असलियत यह है कि देश के बहुतेरे हिस्से 100 फीसदी तक बारिश के अभाव में सूखे ही रह गये। यही नहीं देश के तकरीबन 8 राज्य यथा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का सामना करेंगे।

असलियत में तापमान में यह बढ़ोतरी अल-नीनो की वापसी का नतीजा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार वैश्विक तापमान में वृद्धि अल-नीनो की वापसी की संभावना को बल प्रदान करती है। डब्लयू एम ओ की मानें तो ला-नीना के तीन सालों तक लगातार सक्रिय रहने के कारण दुनिया के अलग- अलग हिस्सों में तापमान बढ़ोतरी और बारिश के चक्र की पद्धति में असाधारण रूप से काफी बदलाव आया है। दरअसल ला नीना भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर की सतह में निम्न हवा के दबाव बनने की स्थिति में बनता है। सच्चाई यह है की यह एक प्रतिसागरीय धारा होती है जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में तब पैदा होती है जबकि पूर्वी प्रशांत महासागर में अल-नीनो का असर खत्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में समुद्र की सतह का तापमान कम हो जाता है। तात्पर्य यह कि ला नीना के दौरान उष्णकटिबंधीय प्रशांत द्वारा गर्मी को एक सोख्ता की तरह सोख लिया जाता है। इससे पानी का तापमान बढ़ता है। यही गर्म पानी अल नीनो प्रभाव के दौरान पश्चिमी प्रशांत से पूर्वी प्रशांत तक बहता है। ला नीना के लगातार तीन बार या यों कहें कि तीन दौर गुजरने का सीधा मतलब यह है कि गर्म पानी की मात्रा चरम पर है। जहां तक अल-नीनो का सवाल है, यह उष्णकटिबंधीय प्रशांत के भूमध्यीय क्षेत्र के समुद्र के तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में होने वाले बदलाव के लिए जिम्मेदार समुद्री घटना है। इसी बदलाव के चलते समुद्री सतह का तापमान बढ़ जाता है। इसकी मार्च से मई महीने के बीच दक्षिणी दोलन यानी ई एन एस ओ में तटस्थ स्थिति में 90 फीसदी आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसका अहम कारण प्रशांत महासागर क्षेत्र में भारतीय मानसून की दृष्टि से उपयुक्त माने जाने वाले ला नीना का प्रभाव का खत्म होना है। नेशनल ओसियन एण्ड एटमास्फेयरिक ऐडमिनिस्ट्रेशन यानी नोवा के अनुसार ला नीना का अल नीनो में रूपांतरण अप्रैल तक चलेगा जो 21वीं सदी में हुयी पहली पुनरावृत्ति है। असलियत में यह अबतक का चलने वाला सबसे लम्बा दौर भी है जो लगातार तीसरी बार पड़ना एक दुर्लभ और विलक्षण घटना है। इसको “ट्रिपिल डिप” ला नीना के नाम से भी जानते हैं। इसका असर 1950 से अभी तक केवल दो ही बार 1973 से 1976 और 1998 से 2001 के बीच ही पड़ा है। इस बार इसका असर अप्रैल तक होगा जो 80 फीसदी तक असर डालेगी। नोवा के मुताबिक मई से जुलाई तक इसमें बढ़ोतरी होगी ।आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 60 फीसदी देश में सूखा पड़ने की संभावना रहती है।

गौरतलब है कि तापमान में बढ़ोतरी और बारिश के चक्र में आये बदलाव के कारण न केवल समुद्र में हलचल बढ़ रही है, सूखे की संभावना बलवती हो रही है, वहीं इंसान और जानवरों के बीच तकरीबन 80 फीसदी बढ़ रहे संघर्ष का कारण भी बना है। यूनिवर्सिटी आफ वाशिंगटन का शोध- अध्ययन इस तथ्य को प्रमाणित करता है कि जंगल से लेकर समुद्र तक इंसान और जानवरों के बीच संघर्ष जारी है। कारण जलवायु परिवर्तन से हर जीव-जंतु का जीवन प्रभावित हो रहा है। खाने और पानी का संकट भी भयावह रूप लेता जा रहा है। वन क्षेत्र में बढ़ते इंसानी दखल ने वन्य जीव-मानव संघर्ष बढ़ाने में भी अहम भूमिका निबाही है। समुद्री जीव भी इससे प्रभावित हुए नहीं रहे हैं। उनकी प्रवृत्ति में भी काफी बदलाव आ रहा है। समुद्र में जहाजों की संख्या बढ़ने से व्हेल मछली बडे़-बडे़ जहाजों को टक्कर मार रही है जिससे दोनों को नुकसान हो रहा है। तंजानिया में पड़ने वाले सूखे से पानी का संकट पैदा हो गया है। वहां खाने की तलाश में हाथी उग्र हो रहे हैं। वहां हाथी और दूसरे जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसकी अहम वजह यह है कि जीव-जंतु मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव को स्वीकारने को कतई राजी नहीं हैं। तापमान में बेतहाशा बढ़ोतरी और बारिश में बढ़ता असंतुलन खतरनाक संकेत है और चुनौतीपूर्ण भी जिनका समाधान बेहद जरूरी है।

( लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Life Is Abracadabra: लाइफ इज अब्रकडब्रा – बैशाखी
Next Article Timely disposal of complaints received on online portal: Pankaj Setia ऑनलाइन पोर्टल पर आई शिकायतों का समय अनुसार करें निपटारा: पंकज सेतिया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

New impetus to sanitation system: Cabinet Minister Vipul Goyal distributed 31 scooters to MCF sanitation inspectors
स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं
Faridabad
Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
Residents of the area will get advanced heart treatment facilities: Vipul Goyal
क्षेत्रवासियों को मिलेगी उन्नत हृदय उपचार की सुविधा : विपुल गोयल
Faridabad
District Red Cross Society Faridabad distributed artificial limbs and assistive devices to the disabled and senior citizens.
जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण किए गए वितरित
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.2k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.3k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1.1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views
3rd National Lok Adalat will be held on 13th September in Faridabad district
जिला फरीदाबाद में 13 सितंबर को होगी 3वीं राष्ट्रीय लोक अदालत
893 Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

DC Ayush Sinha visited Ballabhgarh grain market and inspected the arrangements.
National News

डीसी आयुष सिन्हा ने किया बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

84 Views
21 hours ago
एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
National News

एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

87 Views
21 hours ago
विकसित भारत @2047’ के संकल्प को समर्पित होगा नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान 2026
National News

विकसित भारत @2047’ के संकल्प को समर्पित होगा नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान 2026

87 Views
21 hours ago
थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री योगी
National News

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री योगी

81 Views
21 hours ago
National News

थरूर बोले- महिला आरक्षण कानून को राजनीतिक हथियार न बनाएं

79 Views
21 hours ago
SIR in 12 states-UTs, names of 6.08 crore people deleted
National News

12 राज्यों-UT में SIR, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कटे

73 Views
21 hours ago
CJI Surya Kant said – the role of law is important in the economy
National News

CJI सूर्यकांत बोले- इकॉनोमी में कानून की भूमिका अहम

81 Views
21 hours ago
The PM said – the people of Bengal will shatter the arrogance of TMC.
National News

पीएम बोले- बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी

70 Views
21 hours ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Constable Revathi's testimony led to the death penalty for 9 policemen.
कांस्टेबल रेवती की गवाही से 9-पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा
3 days ago
Manipur: Bomb attack kills 2 children; protests erupt, police outpost vandalized
मणिपुर- बम हमले में 2 बच्चों की मौत:घटना के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस चौकी तोड़ी
5 days ago
ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, डेडलाइन खत्म होने से पहले ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया
ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, डेडलाइन खत्म होने से पहले ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया
5 days ago
Claim: Humayun Kabir has a deal worth ₹1000 crore with the BJP.
दावा- हुमायूं कबीर की BJP से ₹1000 करोड़ की डील
3 days ago
The government said that in many temples, alcohol is given as prasad.
सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है
3 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account