Mumbai Me Aatanki Hamle Ka Khatra: मुंबई में साल 2008 में हुए हमलों का दर्द अभी भी लोगों के जहन में ताजा है। इस हमले में कम से कम 174 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी, जबकि भारी तादाद में लोग गंभीर घायल हुए थे। इस बीच एक बार फिर से मुंबई पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि आतंकी भीड़ वाली जगह को अपना निशाना बना सकते हैं। जिसके बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
दरअसल, हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी मुंबई के धारावी का निवासी है। दिल्ली स्पेशल सेल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये संदिग्ध आतंकी मुंबई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) और देश के अलग अलग इलाकों में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन इससे पहले ये पुलिस के हाथ लग गए।