तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर भाजपा के साथ मिले होने का आरोप लगाया। ब्रायन ने कहा- बहरामपुर समेत कई लोकसभा सीटों पर ABC गठबंधन बना है।
जिसमें अधीर, भाजपा और CPI (M) शामिल हैं। बहरामपुर अधीर रंजन चौधरी का लोकसभा क्षेत्र है, जो पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं।
डेरेक ओ ब्रायन की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई। जब TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने यह घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।
ममता ने बुधवार को घोषणा की कि वह कांग्रेस के लिए कोई भी लोकसभा सीट नहीं छोड़ेंगी और उस पर भाजपा को बढ़ावा देने के लिए सीपीआई (एम) के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया।
टीएमसी प्रमुख ने सीपीआई (एम) पर कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के रिश्ते को खराब करने का भी आरोप लगाया, जो राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दल INDIA में उसकी सहयोगी है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार (1 फरवरी) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद पहुंची। राहुल गांधी ने यहां बीड़ी बनाने वाले मजदूरों से मुलाकात की। उनकी परेशानियां जानने की कोशिश की।

