असम सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दो दिन की विशेष आकस्मिक अवकाश (स्पेशल केजुअल लीव) देने की घोषणा की है, ताकि वे अपने माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिता सकें। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से यह जानकारी दी गई है।
जारी सूचना के मुताबिक, कर्मचारी स्पेशल छुट्टियों को निजी मनोरंजन के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। साथ ही जिन कर्मचारियों के माता-पिता या सास-ससुर नहीं हैं, उन्हें ये छुट्टियां नहीं मिलेंगी।
सीएम ने लिखा- ताकि कर्मचारी अपने बुजुर्ग माता-पिता, सास-ससुर का ध्यान रख सकें
मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया, ‘सीएम हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व में असम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को अपने माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिताने के लिए 6 और 8 नवंबर, 2024 को विशेष आकस्मिक अवकाश की घोषणा की है।’
विशेष छुट्टी देने के पीछे मकसद है कि कर्मचारी अपने बुजुर्ग होते माता-पिता या सास-ससुर के साथ समय बिता सकें। उनका सम्मान और उनकी देखभाल की जा सके। निजी मनोरंजन के लिए कर्मचारी इन छुट्टियों को नहीं ले पाएंगे।
कर्मचारियों को मिलेगा 5 दिन का लॉन्ग वीकेंड
CMO ने कहा, नवंबर के महीने में 7 नवंबर को छठ पूजा, 9 नवंबर को सेकेंड सैटरडे और 10 नवंबर को रविवार की छुट्टी है। इन्हीं छुट्टी वाले दिनों के बीच यानी 6 और 8 नवंबर को इन छुट्टियों को लिया जा सकता है। साथ ही आवश्यक सेवाओं में काम कर रहे कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से ये छुट्टियां ले सकते हैं।
सीएम हिमंता ने 2021 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान सरकारी कर्मचारियों को स्पेशल छुट्टी देने की घोषणा की थी।
जुलाई 2024 महीने में बैंकों में 12 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। यहां हम आपको जून 2024 महीने की बैंक छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप अपने हिसाब से बैंक के काम निपटा सकें।


