UP Election 2022 Survey: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनावों की तारीख़ अभी नहीं आयी है। पर सूबे में चुनावी संग्राम देखा जा सकता है। इस चुनावी संग्राम के बीच न्यूज़ ट्रैक/ अपना भारत ने मतदाताओं का मूड भाँपने के लिए जो कोशिश की उसके नतीजे एक दम चौंकाने वाले हैं। राजनेता चाहे जितने ताने बाने बुन रहे हों पर जनता मुँह खोलने को तैयार नहीं है। हमने सूबे में चौदह हज़ार लोगों से बात की। बुंदेलखंड, रूहेलखंड, ब्रज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध, पूर्वांचल- काशी व गोरखपुर मंडल इलाक़े के दो-दो हजार लोगों से रायशुमारी की है। पर कुल 403 सीटों में से केवल 178 सीटों के नतीजों तक पहुँचने में कामयाब हो पाये। इसके मुताबिक़ भाजपा की श्योर शॉट सीटों की संख्या केवल 79-85 हो सकती है। जबकि सपा को 89 से 90 सीटें मिलना तय है। बसपा व कांग्रेस (BSP and Congress) सीगिंल डिजिट पार्टीं होगी। आप पार्टी का खाता खुल जाने के बाबत मतदाता आश्वस्त करते दिखे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी का प्रदर्शन बेमिसाल होने की उम्मीद की जा सकती है। पर उनके हाथ कितनी सीटें लगेंगीं यह किसके साथ गठबंधन करेंगे इस पर निर्भर करेगा। हालाँकि जनता के लिहाज़ से जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) व अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का गठबंधन तय है। ओम प्रकाश (Om Prakash) राजभर सात सीटें पाते हुए दिख रहे हैं। ओबैसी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। जबकि निषाद पार्टी अपने विधायक सदन में भेजने में कामयाब होगी। गठबंधन के लिहाज़ से देखें को जनता की राय में अखिलेश यादव बढ़त पर हैं। भाजपा राज्य में सत्ता विरोधी रुझान की गंभीर शिकार है। जनता को यह भी भरोसा है कि चाहे जिसकी भी गलती से हो, चुनाव बहुसंख्यक बनाम अल्पसंख्यक अंत तक हो ही जायेंगे।