MP/Atulya Loktantra : कानपुर शूटआउट के मोस्टवॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर चर्चा की है. जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश पुलिस विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप देगी. अभी तक की जानकारी के मुताबिक बताया विकास दुबे ने खुद ही सरेंडर किया है. स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
बताया जा रहा है कि विकास दुबे बुधवार को ही मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हो गया था, क्योंकि हरियाणा के रास्ते उज्जैन पहुंचने में कम से कम 12 घंटे का समय लगता है. हालांकि एक जानकारी ये भी मिली है कि वो राजस्थान में ही था और वहां से वो उज्जैन पहुंचा.