महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KRTC) की बसों पर जय महाराष्ट्र और जय मराठी के नारे लिखे गए। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं रोक दी गईं।
बताया गया कि ये फैसला महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRTC) और कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KRTC) ने मिलकर लिया।
दरअसल, दोनों राज्यों के बीच रोड कॉर्पोरेशन के बस कंडक्टर और ड्राइवर पर हमले के बाद से स्थिति बिगड़ी हुई है।
21 फरवरी को महाराष्ट्र सीएम से लगने वाले कर्नाटक के बेलगावी में KRTC के बस कंडक्टर महादेव हुक्केरी से मराठी नहीं बोलने पर हुई मारपीट हुई थी।
21 फरवरी: मराठी नहीं बोलने पर KRTC के बस कंडक्टर को पीटा गया
बस कंडक्टर महादेव हुक्केरी ने बताया था कि मैं जब बस में टिकट काट रहा तभी बस में एक महिला और एक पुरुष बैठे थे। पुरुष के साथ बैठी महिला ने फ्री वाली दो टिकट मांगी, मैंने उसे एक दे दिया और पूछा आप दूसरी टिकट किसके लिए चाहती हैं। इस पर महिला ने साथ बैठे पुरुष की ओर इशारा किया।
मैंने महिला को बताया कि कर्नाटक में पुरुषों के लिए मुफ्त सफर की सुविधा नहीं है। महिला ने मुझसे मराठी में बात करने को कहा। मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती है। मैंने उनसे कन्नड़ में बात करने को कहा। इतने पर ही बस में सवार 6-7 लोगों ने हमला कर दिया। बस के रुकते ही वहां लगभग 50 लोग और पहुंच गए। उन लोगों ने भी मारपीट की।
कंडक्टर हॉस्पिटल में एडमिट, 4 लोग अरेस्ट
बेलगावी DCP रोहन जगदीश ने BIMS में पीड़ित कंडक्टर से मुलाकात की थी। पुलिस के मुताबिक कंडक्टर से मारपीट के मामले में 3 लोगों को पकड़ा है। इनमें एक नाबालिग भी है।
22 फरवरी: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर पर हमला
महादेव हुक्केरी के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कर्नाटक के चितरदुर्ग जिले के गुइलाल में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के बस ड्राइवर भास्कर जाधव पर हमला किया गया।
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बताया था शुक्रवार रात 9.10 बजे चितरदुर्ग में कर्नाटक से मुंबई जा रही MSRTC बस पर कन्नड़ समर्थक के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था।


