Ayodhya/Atulya Loktantra: उत्तर प्रदेश में आयोजित हुए एक भव्य कार्यक्रम में फ़रीदाबाद की सृष्टि गुलाटी को स्वदेश रतन सम्मान से सम्माननित किया गया। सागर कला भवन द्वारा आयोजित हुए एक सम्मान के कार्यक्रम में फ़रीदाबाद हरियाणा की सृष्टि गुलाटी को बाल प्रतिभा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सृष्टि का अनेक प्रकार के सम्मान से भी नवाजा गया है। इस कार्यक्रम में देश भर की कई प्रतिभागियों को सम्माननित किया गया, कार्यक्रम का आयोजन एस. बी. सागर द्वारा आयोजित किया गया। कोरोना के कारण कार्यक्रम को सीमित मात्रा में किया गया। कई प्रतिभागी कोरोना के कारण अयोध्या नही जा सके तो उन सभी के प्रमाण पत्र ओर मेडेल स्पीड पोस्ट के माध्यम से घर पर भेजे गए। सृष्टि का भी प्रमाण पत्र और मेडेल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही प्राप्त हुआ है।
इस कार्यक्रम में स्वदेश भारत पत्रिका का भी विमोचन किया गया। स्वदेश रत्न सम्मान प्राप्त करना सृष्टि के लिए गर्व की बात है। स्वदेश संस्थान कला, संस्कृति, साहित्य, शिक्षा व समाजसेवा का अनूठा संगम है। इस संस्थान में सृष्टि को बाल प्रतिभा मंडल भी चुना गया और शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में सृष्टि गुलाटी सबसे छोटी प्रतिभागी बनी।
देश भर की कई महान हस्तियों को सम्माननित किया गया। सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद की शान है। नन्ही परी का छोटी सी उम्र में ही बड़ा ही अद्भुत ओर विश्व कीर्तिमान भी बना है। सृष्टि बेटी की एक ओर उपलब्धि पर माता पिता बेहद खुश है। पिता प्रवीन ने कहा कि सृष्टि बड़ी होकर साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में भी बड़ा नाम रोशन करें यही कामना है।
सागर कला संस्थान के अध्यक्ष श्री सागर जी ने कहा कि सृष्टि बेटी बहुत ही भाग्यशाली और प्रतिभावान हैं। हमे गर्व है की सृष्टि को सम्मानित करने का हमे गौरव प्राप्त हुआ। श्री एस. बी. सागर राष्ट्रीय कला संस्थान सागर कला भवन के अध्यक्ष है। यह संस्थान अयोध्या उत्तर प्रदेश मे है। बाल प्रतिभा मंडल में कीर्ति, प्रति, तृप्ति, मनस्वी त्यागी, समीर, अमन कृष्ण, शनवी सभी को शामिल किया गया। यह सब देश के अलग अलग क्षेत्रो से है।श्री सागर जी ने बेटी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अब तक सबसे कम उम्र की बाल कलाकार सृष्टि गुलाटी को सबसे अधिक अवॉर्ड मिले हैं ।