कर्नाटक में पलटी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत 15 घायल

New Delhi/Atulya Loktantra : कर्नाटक में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां तुमकुर में कोराटागेरे के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गई है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 15 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर तुरंत ही स्थानिय लोग पहुंच गए और उन्होंने घायलों को बस से निकालना शुरू किया।

इसी साल जुलाई में कर्नाटक के चिंतामणि में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इस दौरान 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। दरअसल, एक यात्रियों से भरी बस और एक ऑटो की टक्कर हो गई थी। हादसा इतना भयानक था कि वहां मौजूद लोगों ने चिखना शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था।

देश के बाकी राज्यों में भी इस तरह के भीषण सड़क हादसे होते रहे हैं। हाल ही में 13 अक्टूबर को झांसी खदुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर राठ से झांसी की ओर एक बस जा रही थी। कुछ ही दूर जाने के बाद ये बस पलट गई। हादसे में एक युवती की जान चली गई और 18 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। दरअसल, ये सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए राठ गए थे। समारोह में शामिल होकर ये लोग वापस लौट रहे थे।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।