New Delhi/Atuly Loktantra : दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर यमुना पुल से एक शख्स के नदी में छलांग लगाने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक शख्स पुल के ऊपर बाइक खड़ी करके खुद यमुना में कूद गया।
घटना सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि छलांग लगाने वाला शख्स शादीशुदा था और लाखों रुपये के कर्ज से परेशान था।
पुलिस मामले में जांच कर रही है। सेंट्रल दिल्ली पुलिस और गोताखोर यमुना में शख्स की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक डूबे हुए शख्स का पता नहीं चल पाया है। यमुना में कूदने वाले शख्स के परिजन भी मौके पर हैं।
Please Leave a News Review