New Delhi/Atulya Loktantra : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आज एक अहम सुनवाई है। दोपहर दो बजे निर्भया केस पर कोर्ट बड़ा फैसला सुना सकती है। माना जा रहा है कि कोर्ट आज चारों आरोपियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर सकती है। इसके पहले कोर्ट ने इस केस से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई के लिए आज का दिन तय किया था। कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को सभी चारों दोषियों को फिर से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था जिसके बाद जेल-प्रशासन ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करने के लिए इन्हें दोबारा सात दिन को नोटिस दिया था।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन फाइल करने के लिए तय किया गया समय भी अब खत्म हो चुका है। निर्भया के माता-पिता ने पिछले महीने दिसंबर में चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने के लिए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में एक दोषी अक्षय ठाकुर की फांसी के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद डेथ वारंट पर अंतिम सुनवाई के लिए 7 जनवरी की तारीख तय की है।


