नई दिल्ली (अतुल्य लोकतंत्र) : दीपक शर्मा शक्ति/गुजरात के बड़ोदा में स्थित महाराजा सयाजी राव विश्वविद्यालय में प्रारम्भ होने वाले पाठ्यक्रम हिन्दू स्ट्डीज (B.A.) कमेटी सदस्य के रूप मे रामजी बाली को सदस्य नियुक्ति किया गया है.विश्वविद्यालय के वाइस चान्सलर प्रोफेसर डॉ वी.के. श्रीवास्तव ने रामजी बाली की नियुक्ति की है हाल ही में रामजी बाली को नई शिक्षा नीति के मानद सदस्य (कला विभाग) के रूप में भी नियुक्त किया गया था. कमेटी का कार्य विश्वविद्यालय में शामिल नए विषय हिन्दू स्ट्डीज के पाठ्यक्रम का निर्धारण आदि रहेगा.रामजी बाली वर्ष 2001में एनएसडी दिल्ली से पासआउट है. वर्ष 2011 नाट्य लेखन के क्षेत्र में संगीत नाटक अकादमी दिल्ली द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया जा चुका है.रामजी वर्तमान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय बनारस के सेंटर डायरेक्टर के रूप में कार्यरत है.
# NSD वाराणसी के डायरेक्टर रामजी बाली महाराजा सयाजीराव विश्विद्यालय में हिन्दू स्टडीज (B.A) कमेटी के सदस्य नियुक्त
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


