नई दिल्ली/अतुल्यलोकतंत्र : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप में अपने अंतिम ग्रुप चरण के मैच में श्रीलंका के खिलाफ जीत पर बधाई दी। उन्होंने टीम को सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं भी दीं, जिसमें मैनचेस्टर में मंगलवार को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
Priyanka Gandhi congratulates Team India for the semi-finals

उन्होंने ट्वीट किया कि टीम इंडिया को श्रीलंका पर शानदार जीत की बधाई। भारतीय टीम विश्वकप में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम बनकर उभरी है।


