नई दिल्ली/अतुल्यलोकतंत्र :कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों के पद छोडने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस से हर कोई निराश है। खुद उनके ही लोग पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम क्या उनकी सरकार गिराएंगे। वे अपने बोझ से खुद ही गिर जाएंगे। कर्नाटक में भाजपा सरकार की संभावना के बारे में उन्होंने कहा कि हम किसी तैयारी में नहीं हैं। हम कौन होते हैं ये कहने वाले कि सरकार अल्पमत में है। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राहुल गांधी रण छोड़ गांधी बन गए हैं, अब वे रण छोड़कर भाग रहे हैं तो विधायक भाग रहे हैं।