New Delhi/Atulya Loktantra: हरियाणा व महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चूका है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना – अपना चुनावी प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इस तर्ज पर बीजेपी पार्टी के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह चुनावी प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे। आगामी 13 अक्टूबर वह हरियाणा में तीन विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से ट्वीट कर दी। उसके बाद 14 व 15 अक्टूबर को गृहमंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र के चुनावी प्रचार अभियान में हिस्सा लेते हुए जनसभा को सम्बोधित करेंगे।