logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: यात्रियों के सेल्फी और वीडियो से परेशान हैं तेजस एक्सप्रेस की रेल होस्टेस
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » यात्रियों के सेल्फी और वीडियो से परेशान हैं तेजस एक्सप्रेस की रेल होस्टेस
Delhi

यात्रियों के सेल्फी और वीडियो से परेशान हैं तेजस एक्सप्रेस की रेल होस्टेस

Deepak Sharma
Last updated: 16 October, 2019
By Deepak Sharma
1.5k Views
Share
7 Min Read
SHARE

New Delhi/Atulya Loktantra : उतावले यात्री सेल्फ़ी और तस्वीरें खींचने के लिए उन्हें घेर लेते हैं. बिना उनकी अनुमति के मोबाइल कैमरे क्लिक करते हैं और वो अपने अंदर सिमटती हैं, सिकुड़ती हैं. इस अनचाहे आकर्षण से असहज होने के बावजूद वो अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखती हैं. ये नज़ारा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 9 का है जहां तेजस एक्सप्रेस लखनऊ रवाना होने के लिए तैयार खड़ी है. काले-पीले रंग की बदन से चिपकती चुस्त पोशाक पहने खड़ी ये लड़कियां भारत की इस पहली प्राइवेट ट्रेन की होस्टेस हैं. हाल ही में शुरू हुई तेजस एक्सप्रेस का संचालन भारतीय रेल की ही निजी कंपनी आईआरसीटीसी के हाथ में हैं.

हवाई सेवा की तरह
इसे रेल सेवा को भारत की पहली निजी या कार्पोरेट सेवा भी कहा जा रहा है. ईआरसीटीसी ने तेजस को रेलवे से लीज़ पर लिया है और इसका कमर्शियल रन किया जा रहा है. आईआरसीटीसी अधिकारी इसे प्राइवेट के बजाए कॉर्पोरेट ट्रेन कहते हैं. ये तेज़ रफ़्तार ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और देश की राजधानी से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच 511 किलोमीटर का सफ़र साढ़े छह घंटे में पूरा कर लेती है. यूं तो इस ट्रेन में कई ख़ास बातें हैं लेकिन इसकी सबसे ख़ास बात ये ट्रेन होस्टेस ही हैं. भारत में ये पहली बार है जब किसी रेल सेवा में हवाई सेवा की तरह होस्टेस तैनात की गई हैं. इसलिए यात्रियों में उनके प्रति जिज्ञासा और आकर्षण नज़र आता है. तेजस एक्सप्रेस में तैनात इन होस्टेस का काम यात्रियों के खाने-पीने और अन्य ज़रूरतों के अलावा सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखना है.

उत्साहित लड़कियां
लखनऊ की रहने वाली श्वेता सिंह अपनी इस नई नौकरी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. चेहरे पर मुस्कान के साथ वो कहती हैं, “मुझे देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस में काम करने पर गर्व है. हम भारत की पहली महिलाएं हैं जो ट्रेन में होस्टेस हैं. मैं अपना सपना जी रही हूं.” वो कहती हैं, “हम हर दिन नए यात्रियों से मिलते हैं, बात करते हैं, ये अच्छा लगता है. हर तरह के लोग मिलते हैं, उन्हें संतोषजनक सेवा देना ही सबसे बड़ा चेलेंज होता है.” तेजस एक्सप्रेस के दस डिब्बों में श्वेता जैसी 20 कोच क्रू तैनात हैं. इन सभी ने लखनऊ के एक इंस्टीट्यूट से एविएशन हॉस्पीटेलिटी और कस्टमर सर्विस में डिप्लोमा किया है. ये सभी आईआरसीटीसी की कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि एक अन्य प्राइवेट कंपनी के ज़रिए इनकी सेवाएं ली जा रही हैं.

तीन दौर की चयन प्रक्रिया
श्वेता बताती हैं, “तीन दौर की चयन प्रक्रिया के बाद हमें ये काम मिला है. मेरे परिजनों को गर्व है कि मैं तेजस एक्सप्रेस में काम कर रही हूं.” मूलरूप से उन्नाव की रहने वाली वैशाली जायसवाल सर्विस ट्रॉली सजा रही हैं. उन्होंने भी श्वेता की ही तरह एयर होस्टेस बनने की तैयारी की थी. वो अपने काम को बिलकुल एयर होस्टेस के काम जैसा ही मानती हैं. वैशाली कहती हैं, “जो काम विमान में केबिन क्रू करते हैं वही काम हम करते हैं. फ़र्क यही है कि एयर होस्टेस हवा में काम करती हैं, हम पटरी पर हैं.” वो कहती हैं, “हम एक चलती ट्रेन में हैं और यहां कई बार परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं. हमें उनसे निबटने का प्रशिक्षण दिया गया है.”

आगे के लिए सबक
तेज़ रफ़्तार से चलती और हिलती डुलती ट्रेन में अंशिका गुप्ता पूरे विश्वास से सर्विस ट्रॉली को थामे हुए हैं. अभी तक भारतीय ट्रेनों में ये काम मर्द ही करते रहे थे. अंशिका कहती हैं, “हम अभी सीख ही रहे हैं. ये पहली बार है जब भारत में हम जैसी लड़कियां ट्रेन में सेवाएं दे रही हैं. हमारे सीखे सबक आगे काम आएंगे.” इस ट्रेन की अधिकतर क्रू मेंबर 20 साल की उम्र के आसपास की हैं और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं. रेलवे में निजीकरण के इस प्रयोग ने उनके लिए नौकरी के अवसर पैदा किए हैं. अंशिका कहती हैं, “मेरी मां हमेशा कहती थीं कि मैं कुछ ना कुछ कर लूंगी, वो अब मुझे यहां देखकर बहुत ख़ुश हैं.”

महिला सशक्तीकरण
सीने पर महिला सशक्तीकरण का बिल्ला लगाए ये लड़कियां पारंपरिक तौर पर पिछड़ी मानी जाने वाली आधी आबादी के लिए नई मिसाल भी पेश कर रही हैं. कोच क्रू की ज़िम्मेदारी संभाल रहीं संध्या सिंह यादव लखनऊ से हैं जहां उनके पिता ऑटो चलाते हैं. संध्या का यहां तक पहुंचने का सफ़र बहुत आसान नहीं रहा. वो कहती हैं, “मेरे पिता ने तो पूरा सहयोग किया और जो मैं चाहती थी वो करने दिया लेकिन लोगों ने बहुत ताने मारे.” “जब मैंने होस्टेस बनने की बात कही तो बार-बार मेरे पापा से कहा गया कि ये लड़कियों के करने का काम नहीं है. उन्हें सलाह दी गई कि बेटी को किसी सुरक्षित सरकारी नौकरी की तैयारी करवाओ.”

रिश्तेदारों ने बहुत ताने मारे…
सुंबुल फ़ातिमा की कहानी भी ऐसी ही है. उनके पिता सरकारी नौकरी से रिटायर हैं. होस्टेस बनने के लिए उनके घरवाले तो राज़ी हो गए लेकिन रिश्तेदारों ने बहुत ताने मारे. सुंबुल कहती हैं, “अब लड़कियां किसी से पीछे नहीं हैं. वो ज़िम्मेदारी संभाल सकती हैं. मैंने किसी के तानों की परवाह नहीं की, मैं जानती हूं मैं जो काम कर रही हूं वो सही है.” शुभांगी श्रीवास्तव तेजस में तैनात कोच क्रू की मैनेजर हैं. उनके साथ दो कैप्टन और एक सहायक मैनेजर भी हैं. ट्रेन की व्यवस्था और पूरी टीम को संभालने की ज़िम्मेदारी उनकी ही है. शुभांगी बताती हैं कि अभी तेजस में मर्द स्टाफ़ भी हैं लेकिन आगे चलकर इस ट्रेन को पूरी तरह महिलाओं के हाथ में सौंपे जाने की योजना है.

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article पत्रकार की गला रेतकर हत्या, पहले भी हो चुका था हमला
Next Article मतदाता जागरूकता के लिए प्रिन्ट-इलैक्ट्रॉनिक के साथ सोशल मीडिया भी प्रभावी माध्यम : यशपाल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad
Cyber ​​Crime Police Station busted a gang involved in fraud by making nude videos using fake SIM cards.
फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड
हरियाणा
फूलों की रंगत से झूमी संस्था ह्यूमन लीगल: अनोखा होली मिलन समारोह
फूलों की रंगत से झूमी संस्था ह्यूमन लीगल: अनोखा होली मिलन समारोह
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
995 Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

AIMA MAy MAT
DelhiJob and Education

AIMA MAT Result 2025: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ आज जारी करेगा प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट 20के परिणाम, www.aima.in पर करें चेक

2.2k Views
5 months ago
Opposition is expert in shooting itself in the foot: Modi
Delhi

विपक्ष अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर: मोदी

649 Views
8 months ago
Delhi School Closed
DelhiEducation

7 नवंबर को दिल्ली के स्कूल बंद कर दिए गए; विवरण यहां देखें।

909 Views
1 year ago
Delhi

राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह 16 नवंबर को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया जाएगा ,राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (आरपीएम) का ऐलान

1k Views
1 year ago
हर्ष विहार चाकू से हमला
DelhiNational News

​​​​​​​दिल्ली हर्ष विहार में बीच सड़क दो भाइयों पर चाकू से हमला

1.1k Views
1 year ago
बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद का इलाज - Cataract Treatment without Surgery in India
DelhiHealth

मोतियाबिंद का इलाज बिना ऑपरेशन/ सर्जरी के: क्या यह संभव है?

6k Views
2 years ago
भारत में कैंसर के इलाज में देखभाल के अंतर को कम करने के लिए टियर दो शहरों में ऑन्कोलॉजी सेवाओं का विस्तार
Delhi

भारत में कैंसर के इलाज में देखभाल के अंतर को कम करने के लिए टियर दो शहरों में ऑन्कोलॉजी सेवाओं का विस्तार

1.4k Views
2 years ago
CBI Raid Fake Call center
AgricultureDelhiGujaratGurugram गुरुग्रामNational NewsNoida

CBI Raid Fake Call center – की छापेमारी, 2 करोड़ जब्त, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी

2.2k Views
2 years ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Congress questions PM on BRICS+ summit
कांग्रेस का BRICS+ समिट को लेकर पीएम से सवाल
5 days ago
IndiGo flight makes emergency landing in Delhi after engine failure
इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
1 hour ago
₹1,03,700 crore budget presented for Delhi: 10th class merit students will get laptops.
दिल्ली के लिए 1,03,700 करोड़ रुपए का बजट पेश, 10वीं की मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेंगे लैपटॉप
4 days ago
Interfering in I-PAC raid, Supreme Court asks Mamata: What would you have done if you were in power at the Centre
I-PAC रेड में दखल, सुप्रीम कोर्ट ने ममता से पूछा, केंद्र में आपकी सरकार होती तो क्या करते
4 days ago
Demand to cancel the candidature of Kerala BJP President Chandrashekhar
केरल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account