Palwal / Atulya Loktantra भारतीय पैरालंपिक कमेटी द्वारा आयोजित छठे जोनल पैराशूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 नवंबर से 17 नवंबर तक देहरादून में चल रहा है ।
पलवल जिले के गांव कुसलीपुर निवासी योगेश कौशिक ने हरियाणा की तरफ से 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगिरी में खेलते हुए प्रतियोगिता में 9 वाँ स्थान हासिल करा है । जोनल चैंपियनशिप से क्वालिफाई करने के बाद योगेश कौशिक अब राष्ट्रीय पैराशूटिंग चैंपियनशिप में खेलेगे जिसका आयोजन अब 5 दिसंबर से 10 दिसंबर तक दिल्ली में होगा ।
इस अवसर पर कोच शांतनु ठाकुर ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा यह हम सभी के लिए खुशी का अवसर है कि पलवल जिले से योगेश कौशिक ने इस जोनल पैराशूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल पैराशूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि नेशनल पैराशूटिंग चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आने वाले पैरालंपिक शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेंगे ।


