पलवल के लोगों को कभी दिवास्वपन लगने वाली मेट्रो बहुत जल्द पलवल से फराटा भरने की राह पर चल पड़ी है ।
25 जून 2023 को गदपुरी में फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 9 साल बेमिसाल गौरवशाली रैली का आयोजन किया था जिसमें उस समय के मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय शहरी विकाश एवं आवास मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए थे उस गौरवशाली रैली के आयोजक केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और पलवल के तत्कालीन विधायक दीपक मंगला ने संयुक्त रूप से मेट्रो के लिए पलवल के लोगों के सपने को साकार करने की मांग उठाई थी जिसे मंच से ही तत्कालीन मुख्यमंत्री ने पूर्ण करने की घोषणा की थी और उसके दो दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और राइट्स की संयुक्त टीम ने बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो के लिए दौरा किया था और अब लगभग 4320 करोड़ लागत की इस परियोजना के साथ साथ गुड़गांव से वाया फरीदाबाद जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड मेट्रो परिचालन
को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है और फाइल फाइनेंशियल कमेटी को भेज दी गई है यहां उल्लेखनीय है पलवल से हजारों दैनिक यात्री बल्लभगढ़ फरीदाबाद दिल्ली पढ़ने और रोजगार के लिए जाते हैं उनके लिए यात्रा सुविधा के रूप में यह खुशी का पल लेकर आई है अपनी वर्षों पुरानी मांग को पूर्णता की ओर जाने पर पूर्व विधायक दीपक मंगला ने खुशी जताने के साथ-साथ भारत के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व फरीदाबाद के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी का धन्यवाद किया है और कहा है कि यह परियोजना निश्चित रूप से पलवल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।


