पलवल । लायंस क्लब पलवल में महिलाओ को स्वाबलंबी बनाने के लिए सिलाई कढाई एंव ब्यूटी पार्लर तथा इंगलिश स्पीकिंग कोर्स करवाया जाता है। इस कोर्स की अवधि 6 माह की होती है। आज इस बैच का कार्यकाल समाप्त हो गया। जिस उपलक्ष में आज लायंस क्लब भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रतिमा गर्ग रही और लायंस क्लब जनपद सचिव शैलेन्द्र सिंगल, जोन चेयरमैन हेमंत मोगिया, फरीदाबाद से योगेन्द्र तेवतिया, प्रोफेसर वंदना कालडा, रानी लाल, विशिष्ठ अतिथि रहे तथा लायन राजेन्द्र कालडा ने रिपोर्ट पढकर सुनाई तथा उन्होने बताया कि सिलाई कढाई का ये 18 वां सफल बैच है और पार्लर का ये दसवां बैच है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान अजनीत कालडा ने की और संचालन बंसी धर मखीजा ने किया। इस मौके पर छात्राओ ने एक प्रदर्शनी भी लगाई। जिसमें उन्होने अपने हाथो से बनाई ड्रेस आदि का प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्राओ ने फैशन शो और मेहदी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में परीक्षा में , फैशन शो में तथा अन्य गतिविधियो में प्रथम द्वितिय व तुतीय आने वाली छात्राओ को सम्मानित भी किया गया।
इसके इलावा इन छात्राओ को स्वाबलंबी बनाने वाली टीचरो कल्पना डागर, सोनिया सोनी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोकनाथ कालडा, पराग कालडा, नरोतम गर्ग, आसा नंद छाबडा, ब्रिजमोहन तायल, नितिन ज्रैन, अजय प्रताप सिंह, कनुज खुराना, रवि कौशिक, संजय खत्री, निपुन मलिक आदि ने अपना सहयोग दिया।


