पलवल। भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला में बताया कि भाजपा को जिला में और अधिक मजबूत करने के दृष्टिगत जल्द ही जिला भाजपा कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिला भाजपा कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष विपिन बैसला और पूर्व अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया समेत अन्य पद अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला ने बताया कि प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में जिला में भाजपा पार्टी की जनहित कारी और विकासात्मक नीतियों की बदौलत ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जल्द ही जिला में भाजपा संगठन का गठन किया जाएगा। पार्टी के जिला कार्यकारिणी को लेकर गहनता से विचार विमर्श और तैयारी चल रही है। जिला भाजपा कार्यकारिणी बनने के बाद पलवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंत्योदय की भावना से पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने का कार्य तीव्रता से हो सकेगा।
बता दे कि हरियाणा प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं जिसको लेकर हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करके जिला कार्यकारिणी बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर पलवल के जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विपिन बैसला के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष एलडी वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरिराज डागर,पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह और पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

