पलवल (अतुल्य लोकतंत्र)मुकेश बघेल: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर जगदीश निरीक्षक, सतबीर उप निरीक्षक मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा दिनेश कुमार उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पलवल व स्थानीय पुलिस के साथ वार्ड नं 7 होडल के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड नं 7 का राशन डिपो गाड़िया मोहल्ला में गढ़ी रोड़ पर बनी दुकानों में सौरभ आटा चक्की के पास चलता पाया गया।
निरीक्षण के दौरान डिपो केंद पर मिले विक्रम ने बतलाया कि यह राशन डिपो उसकी माता के नाम पर है। निरीक्षण के दौरान खाद्य निरीक्षक द्वारा बतलाया गया कि विभाग द्वारा इस राशन डिपो को FPS ID 108900200043 अलाट हैं। जिसके ऑनलाइन रिकार्ड की चेकिंग करने पर राशन डिपो के स्टॉक में 108 किवंटल 23 किलोग्राम गेहू व 2 किवंटल 77 किलोग्राम चीनी होनी चाहिए लेकिन स्टॉक के भौतिक निरीक्षण पर स्टॉक में 54 कट्टे गेहू व 3 कट्टे चीनी के रखे मिले। इस प्रकार स्टॉक में 81.23 किवंटल गेहू व 1.27 किवंटल चीनी कम पाई गई। जिस सम्बध में थाना होडल में अभियोग अंकित किया जा रहा है।