Palwal ( अतुल्य लोकतंत्र) मुकेश बघेल/पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी लोकेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास की टीम ने वर्ष 2019 के गौ तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
क्राइम ब्रांच पलवल प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास के अनुसार मामले में शेलेन्द्र निवासी सिविल लाईन पलवल ने दिनांक 31.5.2019 को अपनी शिकायत मे बताया कि वह तथा उसके गौ रक्षक साथी सोनू, गौरव आज प्रातः 3 बजे अल्लीका मोड नूंह रोड पर थे। उन्हें सूचना मिली कि एक ZEN मारुती कार नं0 DL 9CB-9219 मे 3 गाय बछिया है। जिनके पैर व मुंह बांध कर गाडी में फंसाया हुआ है जिन्हे काटने के लिए मेवात ले जा रहे है । इस पर वें सभी गाड़ी के पीछे आये तो अल्लीका मोड पर गाडी स्पीड तेज होने के कारण पलट गई जो पहुंचने पर 3 आदमी गाडी में से उतरते ही उन्होने उन पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी जिससे वो बाल बाल बचे। शिकायत के आधार पर थाना सदर पलवल में आईपीसी एवं अधिनियम के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
आगे क्राइम ब्रांच पलवल ने बताया कि एस पी पलवल श्री लोकेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्य करते हुए टीम में तैनात सहायक उपनिरीक्षक महेश चंद के नेतृत्व में गठित जांच इकाई ने वारदात में शामिल आरोपी को साइंटिफिक तरीकों एवं विश्वसनीय सूत्रों से सूचना के आधार पर गत दिनांक 17 अगस्त 2023 को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान सलाऊदीन उर्फ भूरा पुत्र गुलदीन निवासी गांव छांयसा थाना हथीन जिला पलवल के रुप मे हुई है। आरोपी को आज पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में फरार आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


