Palwal / पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल चंद्र मोहन के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत डिटेक्टिव स्टाफ पलवल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान की टीम ने अवैध हथियार रखने एवं बेचने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है।
डिटेक्टिव स्टाफ पलवल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान के अनुसार मामले में दिनांक 30 मार्च को उनकी टीम में तैनात हेड कांस्टेबल छोटू राम ने विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त के आधार पर थाना चांदहट क्षेत्र अंतर्गत कमरावली मोड से आरोपी रविंदर उर्फ कल्लू निवासी निवासी नंदावाला बड़ोली, चांदहट को अवैध हथियार एक देशी पिस्टल एवं एक कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। हथियार बारे आरोपी कोई लाईसैस पेश नही कर सका।
इस संबंध में प्रभारी डिटेक्टिव स्टाफ पलवल ने आगे बताया कि बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर संबंधित थाना चांदहट में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया तथा हेड कांस्टेबल एएसआई रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आगामी जाँच इकाई ने आरोपी से बरामद अवैध हथियार स्त्रोत्र बारे गहनता से पूछताछ की गई जिसके आधार पर जांच इकाई ने आरोपी को उक्त हथियार बेचने वाले दूसरे आरोपी रसूलपुर, पलवल निवासी विशाल को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों आरोपीयों को आज पेश अदालत किया जहां अदालत ने आरोपियों को बंद कारागार के सादर आदेश फरमाए।


