रेडक्रॉस हरियाणा में वाइस चेयरमैन के रूप में दे चुके हैं उत्कृष्ट सेवाएं
कैथल : डॉ मुकेश अग्रवाल को हरियाणा रेडक्रॉस का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रेडक्रॉस हरियाणा में वाइस चेयरमैन के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं और उनकी उसी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदार छवि को देखते हुए हरियाणा सरकार ने उन्हें रेड क्रॉस हरियाणा में महासचिव के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि डॉ मुकेश अग्रवाल का पिछला कार्यकाल बेहद उत्कृष्ट रहा और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रेडक्रॉस हरियाणा को नई उपलब्धियों के शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया। डॉ मुकेश अग्रवाल ने बताया कि नई जिम्मेदारी के लिए वे राज्यपाल एवं प्रधान रेडक्रॉस हरियाणा श्री बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल, भाजपा पार्टी एवं पूरे संगठन का हार्दिक धन्यवाद करते हैं कि उन्हें हरियाणा सरकार ने रेडक्रॉस हरियाणा में फिर से सेवाएं देने का अवसर प्रदान किया। जो उम्मीद और विश्वास उन पर जताया गया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और पहले की तरह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ रेडक्रॉस हरियाणा को नई बुलंदियों तक पहुंचाने को प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह रेड क्रॉस हरियाणा में वाइस चेयरमैन के पद पर सेवाएं दे चुके हैं और उन्हें पता है कि रेड क्रॉस हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए और क्या करने की जरूरत है। वे जल्द पदभार ग्रहण करने उपरांत इसका पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर रेडक्रॉस हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


