फरीदाबाद: भाजपा के युवा नेता कृष्णकांत आर्य को भाजपा युवा मोर्चा का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने की है। अपनी नियुक्ति पर कृष्णकांत ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड, केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें संगठन मेें जिला स्तर पर जो जिम्मेदारी दीर गई है वह उसे पूरी ईमानदारी से निर्वहण करूंगा तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को पार्टी से जोडऩे का कार्य करेंगे।
वहीं नवनियुक्त जिला सचिव कृष्णकांत आर्य अपने समर्थकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा को बुक्के भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मौजूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी आरोडा ने नवनियुक्त जिला सचिव कृष्णकांत आर्य सहित मौजूद युवाओं को मिठाई खिलाकर उनकी नियुक्ति पर अभिनंदन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कृष्णकांत आर्य बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment

