पलवल ( अतुल्य लोकतंत्र): मुकेश बघेल •
पलवल के विश्राम गृह में आज बघेल समाज द्वारा प्रैस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए शहीद महीलाल स्मारक समिति पलवल के प्रधान कर्नल दयाराम व देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल धर्मशाला कुसलीपुर के प्रधान सतीश बघेल ने बताया कि 19 अगस्त को जन आर्शीवाद यात्रा में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एस.पी.सिहं बघेल व केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व पलवल विधायक दीपक मंगला,भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन व होडल विधायक जगदीश नायर,हथीन विधायक प्रवीण डागर ,भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिहं तेवतिया मौजूद रहेगें।
जन आर्शीवाद यात्रा हुड्डा चौक पलवल से कमेटी चौक,मीनार गेट,आगरा चौक से कुशलीपुर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल धर्मशाला पहुंचेगी। जन आर्शीवाद यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा। केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एस.पी.सिहं बघेल कुशलीपुर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल धर्मशाला में जनसभा को संबोधित करेगें। इस अवसर पर पूर्व सरपंच लच्छी,प्रो.प्रभु दयाल,करण सिहं बघेल नंबरदार,ओमप्रकाश,महासिहं,संजय बघेल,जयचंद बघेल,रनवीर सिहं,समय सिहं,गिर्राज,अशोक बघेल,डा.नंदकिशोर,देवेंद्र एडवोकट,श्यामलाल,देवा बघेल,संतलाल,राजेश बघेल,बाबू मूलचंद बघेल,रवि प्रकाश बघेल भी मौजूद थे।