फरीदाबाद: महेंद्र प्रताप, नीरज शर्मा के आर्शीवाद से नितिन सिंगला का फरीदाबाद युवा कांग्रेस (शहरी) जिलाध्यक्ष बनना तय अध्यक्ष पद के चारों उम्मीदवार समर्थन में आए, बैठक में लिया गया सर्व सम्मति से निर्णय फरीदाबाद। फरीदाबाद युवा कांग्रेस (शहरी ) जिलाध्यक्ष पद को लेकर खड़े 5 उम्मीदवारों में से 4 उम्मीदवारों द्वारा नितिन सिंगला का समर्थन करने से उनका निर्विरोध चुनना तय माना जा रहा है। उनके समर्थन में डा. पराग गौतम, ईशांत कथूरिया, राहुल सरदाना व हर्ष चपराना ने सहमति जताई। दरअसल फरीदाबाद युवा कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पद के चुनाव के अंतर्गत तीन विधानसभा आती है, जिनमें फरीदाबाद शहरी 89, बडखल-87 व एनआईटी-86 विधानसभा शामिल है। आज फरीदाबाद कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्वमंत्री चौ. महेंद्र प्रताप के सैनिक कालोनी स्थित निवास पर एक बैठक करके नितिन सिंगला के शहरी जिलाध्यक्ष बनने पर सहमति जताई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौ. महेंद्र प्रताप सिंह, एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा, बडखल क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी लखन सिंगला, कांग्रेसी नेता विवेक प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तरूण तेवतिया, युवा कांग्रेस लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रिंकू चंदीला, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा व अन्य नेताओं ने चारों उम्मीदवारों में सहमति बनवाते हुए नितिन सिंगला को जिलाध्यक्ष पद के लिए समर्थन दिलवा दिया। बाकि उम्मीदवारों को महासचिव, उपप्रधान व उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। इस मौके पर पूर्वमंत्री चौ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा कांग्रेस का चुनाव संगठन के लिए अह्म चुनाव होता है और आज जिस प्रकार से इस चुनाव के माध्यम से सभी कांग्रेसी एकजुट हुए है, वह अच्छा कार्य है, जिसके लिए वह इन युवाओं की हौंसला अफजाई करते है कि उन्होंने अपने प्रयासों से कांग्रेस परिवार को जोडऩे की कवायद शुरू की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा कांग्रेस के ये चुने हुए पदाधिकारी भविष्य में बेहतर कार्य करके कांग्रेस को शिखर तक पहुंचाने में अपनी अह्म भूमिका निभाएंगे।