फरीदाबाद, 03 जून । क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम ने गुरूवार को नशा तस्करी के मामले में वांछित चल रहे 10000 रुपए के एक इनामी बदमाश को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रवीश पुत्र नगीना निवासी पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में फरीदाबाद शहर के थाना एस जी एम नगर के एरिया में नशा तस्करी करते पुलिस ने मौके पर आरोपी सत प्रकाश, प्रिंस कुमार व प्रदीप को 29.500 किलो गांजा सहित काबू किया था। जिस पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला थाना एसजीएम नगर में दर्ज किया गया था। इस अपराध में शामिल आरोपी रवीश की गिरफ्तारी बकाया थी पुलिस ने आरोपी रवीश को भी गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अपराधी इतना शातिर था कि पुलिस के बार बार दबिश देने के बाद भी आरोपी बचकर निकल जाता था। उनकी टीम ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि मेरे साथियों को जिस गांजे के साथ गिरफ्तार किया था वह गांजा मैंने उन्हें दिया था मेरे साथियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मैं फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया करीब 1 महीने से क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की एक टीम आरोपी के घर के आसपास व विशेष सूत्रों से मिली सूचना द्वारा आरोपी के अस्थाई ठिकानों पर नजर बनाए हुए थी। जिस पर आज 3 जून 2021 को आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को कल अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
10 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, नशा तस्करी के मामले में चल रहा था फरार
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


