Faridabad/Atulya Loktantra : आज जिले में कोरोना के 170 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। यह आकड़ा अन्य दिनों के हिसाब से पहली बार आज कम है। जिले के जिन क्षत्रो में पुष्टि हुई है उनमें ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी की जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सैक्टर-7, सैक्टर-8, सैक्टर-16, सैक्टर-21ए, कृष्णा कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, खेड़ी कलां और प्रतापगढ़ शामिल हैं।
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि में अब तक 56025 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 20266 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 35759 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 56158 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 83291 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 73639 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 481 की रिपोर्ट आनी शेष है।
अब तक 9171 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 272 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 660 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 8106 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 133 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 40 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 07 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है।
आज जिले में 170 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।