फरीदाबाद ( अतुल्य लोकतंत्र) आज ब्लॉक डीटू में आँध्र प्रदेश के राज्य राजमुंदरी से ट्रक मे टरमनेलिया के 250 पौधे दुबारा लाकर लगाए जा रहे है। ब्लांक के प्रधान जगजीत सिंह नैन,ने कहाँ की यह पौधे ब्लांक की तरफ़ से लगाए जा रहें है।इन पौधों को बड़े होने पर ब्लांक डी टू सेक्टर 10 की शहर मे नई पहचान होगी यह पौधे ब्लांक की तरफ़ से लगाए जा रहे हैं।
ब्लॉक संरक्षक और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बीसला,वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा टरमनेलिया का पौधा बहुत सुन्दर होता है इस की लम्बाई व छाया भी काफ़ी होती है।जब यह बड़े होंगे तो इनमे से ख़ुशबू बहुत आती है।ब्लांक ने शहरवासियों को सन्देश दिया की पर्यावरण में संतुलन बनाए रखाना है। तो नियमित रूप से पौधे लगाने होंगे और जो व्यक्ति पौधे लगाए उनकी देखभाल स्वयं लेनी पड़ेगी वशिष्ठ ने कहा की पौधारोपण अभियान केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए लगाए।
पौधों की नियमित देखरेख होनी चाहिए उनमें पानी और खाद डालना चाहिए ताकि वह वृक्ष बन सके ब्लॉक के महासचिव इंजीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है। सड़क बनाने के लिए पेड़ काटे जाते पर उनकी भरपाई के लिए हमें उन से कई गुणा अधिक पेड़ लगाने चाहिए पिछले कुछ सालो में पेड़ बहुत ज़्यादा काटे जा रहे हैं हम सब को मिलकर कटे पेड़ से ज़्यादा पेड़ लगाने चाहिए जब ही हम पर्यावरण को बचा पाएंगे।
ब्लॉक वासियो ने कहा कि कार्यकारिणी ने विकास के मामले में ब्लॉक में इतने कार्य कर दिए हैं कि उन्हें गिनाना भी मुश्किल है।


