फरीदाबाद ( दीपक शर्मा) आजकल यू तो पूरा देश ही भाजपा मय होता जा रहा है, उसी कड़ी मे फरीदाबाद जिले के नंगला निवासी एवं कांग्रेस पार्टी के काफी पुराने कार्यकर्ता मास्टर त्रिलोक चंद तँवर ने आज एन आई टी विधानसभा के विधायक सतीश फ़ागना की अगुआई में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के हाथों से माला और पटका पहन कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, और उन्होंने रोड शो में भाग भी लिया। आपको बता दें त्रिलोक चंद तँवर ने उस समय सदस्यता ली जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एन आई टी विधान सभा क्षेत्र से रोड शो मॉडर्न के डी स्कूल के सामने पहुंचा था। सदस्यता के बाद उन्होंने रोड शो में भी भाग लिया।
चुनावों के समय प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओ का पार्टी को छोड़ कर चले जाना कांग्रेस के लिए एक गहरा झटका है जिस पर पार्टी को मंथन की आवश्यकता है।
क्या कांग्रेस ही इसके लिए जिम्मेवार तो नहीं –
जी हाँ बारीकी से देखा जाए तो कांग्रेस काफी हद तक इस बर्बादी के लिए जिम्मेदार है। प्रदेश के सभी जिलों में काफी अरसे से जिला अध्यक्ष नहीं बनाए गए हैं जो अपने आप मे हस्यास्पद् है, संगठन के नाम पर प्रदेश अध्यक्ष बनाए भी गए तो वे सभी सिर्फ कठपुतली बन कर रहे । किसी भी प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन पर कोई ध्यान नहीं दिया।
जाहिर है इसका प्रभाव पुराने और जमीनी कार्यकर्ता पर पड़ना स्वाभाविक है और वही फर्क हमें सभी चुनाओं मे देखने को मिला भी है, जब लोकसभा चुनाव और विधान सभा चुनाव के दौरान पार्टी को बूथ कार्यकर्ता उपलब्ध नहीं होता था। जाहिर है इस सब का असर आम आदमी से लेकर कार्यकर्ता के मन पर नकारात्मक ही होगा।
मास्टर त्रिलोक चंद ने जारी अपने बयान में बताया कि जो पार्टी कार्यकर्ता की अनदेखी करती है उसका यही हाल होता है जो आज कांग्रेस का हो रहा है जब कोई कार्यकर्ता पार्टी की टिकट नहीं लेना चाहता है बल्कि आजाद निगम उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते हैं ।
उन्होंने ये भी बताया कि भाजपा मे कार्यकर्ता काम करते हुए ऊँचा पद भी प्राप्त कर रहे हैं जो उदाहरण के लिए काफी है।


