फरीदाबाद। बल्लभगढ में नगर निगम अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों के द्वारा मंगलवार को अवैध रूप से चल रहे 44 गैस्ट हाउस और होटलों को दोबारा से सील किया गया। इससे पहले 25 मार्च को पहले भी इन पर सील लगाई गई थी, लेकिन इनके मालिकों ने सील हटा कर दोबारा से चालू कर दिया था। निगम प्रशासन ने एक बार फिर से पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की है।
बल्लभगढ़ की नब्लू कॉलोनी और उसके आस पास के इलाके में अवैध रूप से गेस्ट हाउस और होटल चलाए जा रहे थे। जिसमें गलत तरीके की गतिविधियों को लेकर लोगों ने पुलिस और निगम के लोगों से शिकायत की थी। लोगों की शिकायत पर 25 मार्च को पुलिस और निगम के अधिकारियों ने इनकों बंद करके सील लगा दी थी। लेकिन करीब 15 दिन बाद ही फिर से ये होटल और गेस्ट हाउस चालू कर दिए गए।
प्रशासन के द्वारा लगाई गई सील को हटा दिया गया और फिर से पहले जैसी गतिविधियां होने लगी। जिसके शिकायत लोगों ने जॉइंट कमिश्नर नगर निगम से की। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर फिर से सभी को सील किया जा रहा है।
नगर निगम तोडफ़ोड़ विंग के एसडीओ विनोद ने बताया कि इस बार सील की जो कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद अगर सील को हटाया जाता है, तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन्होंने सील को हटाकर दोबारा से चालू किए है, उनकी जानकारी विभाग को दे दी गई है। इससे पहले भी उन्होंने सील तोडऩे को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी थी।


