logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: देशभर में साइबर क्राइम की 1548 वारदातों में शामिल गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 विदेशी नागरिकों व 1 महिला सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » देशभर में साइबर क्राइम की 1548 वारदातों में शामिल गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 विदेशी नागरिकों व 1 महिला सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Faridabad

देशभर में साइबर क्राइम की 1548 वारदातों में शामिल गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 विदेशी नागरिकों व 1 महिला सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Deepak Sharma
Last updated: 6 May, 2022
By Deepak Sharma
1.2k Views
Share
10 Min Read
देशभर में साइबर क्राइम की 1548 वारदातों में शामिल गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 विदेशी नागरिकों व 1 महिला सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
देशभर में साइबर क्राइम की 1548 वारदातों में शामिल गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 विदेशी नागरिकों व 1 महिला सहित 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
SHARE

आरोपी फेसबुक पर विदेशी नागरिक की फर्जी आईडी बनाकर करते थे दोस्ती, फिर विदेश से गिफ्ट भेजने व कस्टम ड्यूटी और टैक्स के नाम पर ऐंठते थे पैसे, आरोपियों के बैंक खातों में पाया गया 25 करोड़ रुपए का लेन देन

आरोपियों के कब्जे से 40 मोबाइल, 37 सिम कार्ड, 03 पासपोर्ट, 40 पासबुक, 49 चेकबुक, 50 एटीएम कार्ड, 11 आधार कार्ड, 06 पैनकार्ड, दो पेन ड्राइव, आधार कार्ड में पता बदलने के काम में प्रयुक्त कंप्यूटर व प्रिंटर तथा 1.39 लाख रुपए नगद बरामद

फरीदाबादः सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर फेसबुक काफी हद तक लोगों को आपस में जोड़ने में सफल रही है। नागरिकों की इस प्रकार की कनेक्टिविटी से अनेकों फायदे होते हैं जहां आमजन एक दूसरे से संपर्क करके अपने विचारों को पूरी दुनिया में फैला सकते हैं परंतु यदि इसका गलत इस्तेमाल हो जाए तो उससे बहुत लोगों को आर्थिक चपत भी लग सकती है। कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत फायदा उठाकर उसमें टारगेट को लुभाने के लिए महिला के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर लोगों के साथ दोस्ती करते हैं ताकि उनसे पैसे ऐंठ सके। इसी प्रकार की साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए साइबर थाना फरीदाबाद की टीम ने तीन विदेशी नागरिकों तथा एक महिला सहित गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी हेडक्वार्टर नीतीश अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21C में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिसमे नाइजीरिया के रहने वाले गैब्रियल व किंग्सले तथा घाना के रहने वाले गॉडविन का नाम शामिल है जो फिलहाल दिल्ली में रह रहे थे। आरोपी गॉडविन का वीजा फरवरी 2021 तथा किंग्सले का वीजा 10 महीने पहले एक्सपायर हो चुका था जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इसके अलावा महिला आरोपी युर्थिंग्ला वारोंग उर्फ मम्मी जो मणिपुर की रहने वाली है और फिलहाल दिल्ली में रह रही थी को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुंबई के रहने वाले हरीश, फिरोज अंसारी, नोएडा के रहने वाले राजकुमार उर्फ राजू व सफ़र उद्दीन और दिल्ली के रहने वाले सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने दिसंबर 2021 में फरीदाबाद निवासी रामकिशोर के साथ साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें उन्होंने रामकिशोर के साथ 7.39 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाना साइबर अपराध में दी जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ षडयंत्र, धोखाधड़ी तथा फर्जी कागजात बनाकर उपयोग में लेने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने इस मामले में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत की अगुवाई में टीम का गठन किया जिसमें उप निरीक्षक प्रवीण, एसआई दीपक, शिवराज, प्रधान सिपाही भूपेंद्र, महिला प्रधान सिपाही अंजू, सिपाही आजाद, राकेश तथा अंशुल का नाम शामिल था।

साइबर थाना की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सबसे पहले दिनांक 26 मार्च 2022 को घाना के रहने वाले आरोपी गॉडविन को गिरफ्तार करके 11 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया जिसमें उसने अपने साथियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके पश्चात दिनांक 2 अप्रैल को आरोपी गैब्रियल तथा हरीश फिरोज अंसारी को गिरफ्तार करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। दिनांक 7 अप्रैल को आरोपी गॉडविन, गैब्रियल तथा हरीश को रिमांड खत्म होने के पश्चात अदालत में दोबारा पेश करके जेल भेज दिया गया। इसके पश्चात आरोपी युर्थिंगला वारोंग तथा किंग्सले को दिनांक 15 अप्रैल को गिरफ्तार करके 3 दिन के रिमांड पर लिया गया और 19 अप्रैल को जेल भेज दिया गया। आरोपी राजकुमार को 18 अप्रैल तथा सफरूदीन को 20 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से गिरफ्तार करके रिमांड के दौरान पूछताछ करने के पश्चात 23 अप्रैल 2022 को दोनो आरोपियों को दोबारा जेल भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपी साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का प्रयोग करते थे। फरीदाबाद के रहने वाले राम किशोर के साथ की गई साइबर ठगी की वारदात में सबसे पहले आरोपी गैब्रियल ने जेनिफर अलेक्जेंडर नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना बनाई जो अपने आप को इंग्लैंड का बताती थी। इस फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से आरोपी ने फरीदाबाद निवासी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जिसने विदेशी महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट देखकर उसे एसेप्ट कर लिया। फ्रेंड रिक्वेस्ट एसेप्ट होने के पश्चात आरोपी उसके साथ बात करने लगा और उसका व्हाट्सएप नंबर लेकर उसे आरोपी गॉडविन से साझा कर दिया। आरोपी गॉडविन ने अब वही विदेशी महिला बनकर उसे लंदन के नंबर से व्हाट्सएप पर उसके साथ बातचीत करना शुरू कर दी। लंदन का नंबर देखकर रामकिशोर को यह विश्वास हो गया कि वह जो विदेशी महिला उससे बात कर रही है वह सच में इंग्लैंड से है। इसके पश्चात आरोपी काफी समय तक उसके साथ बातें करते रहे और जब व्यक्ति पूरी तरह उनके झांसे में आ गया तो वह उन्हें इंग्लैंड से उसके लिए गिफ्ट भेजने की बात करने लगे। इंग्लैंड से गिफ्ट प्राप्त होने की बात सुनकर कोई भी व्यक्ति आसानी से झांसे में आ सकता है। आरोपियों ने उन्हें 1 लाख ब्रिटिश पाउंड का गिफ्ट भेजने का ऑफर दिया आरोपियों द्वारा भेजे गए इस ऑफर को स्वीकार करते हुए पीड़ित द्वारा उसे अपना पता व अन्य जानकारियां साझा कर दी। इसके कई दिन पश्चात आरोपी महिला वाराेंग ने आरोपी किंग्सले द्वारा उपलब्ध करवाई गई फर्जी सिम कार्ड से मुंबई एयरपोर्ट की कस्टम अधिकारी बनकर रामकिशोर को फोन किया और कहा कि लंदन से उनके लिए पार्सल आया है जिसे भारत में आने के लिए कस्टम क्लीयरेंस और जीएसटी पेमेंट करने की आवश्यकता है। 01 लाख पाउंड की कीमत के गिफ्ट के लालच में आकर पीड़ित ने साइबर ठगों द्वारा बताए गए फर्जी बैंक खाते में 7.40 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नोएडा के रहने वाले आरोपी सफ़रुद्दीन जो सीएससी सेंटर चलाता था वह किसी भी आधार कार्ड में उसका पता बदलकर उसकी जगह फर्जी पता डाल देता था और इसी फर्जी आधार कार्ड को वह अपने साथी आरोपी राजकुमार को उपलब्ध करवाता जिसके आधार पर आरोपी राजकुमार किसी भी बैंक में फर्जी खाता खुलवा देता था। इसके पश्चात आरोपी सुशील आरोपी राजकुमार द्वारा बनवाए गए फर्जी बैंक खाते को अपने अन्य साथियों को उपलब्ध करवाता था। आरोपी हरीश द्वारा साइबर ठगी के मामले में अपना बैंक खाता इन साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया गया था।

साइबर थाना की टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 40 मोबाइल, 37 सिम कार्ड, 03 पासपोर्ट, 40 पासबुक, 49 चेकबुक, 50 एटीएम कार्ड, 11 आधार कार्ड, 06 पैनकार्ड, दो पेन ड्राइव, आधार कार्ड में पता बदलने के काम में प्रयुक्त कंप्यूटर व प्रिंटर तथा 1.39 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। साइबर टीम द्वारा बरामद किए गए इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड को ट्रेस करने पर पता चला कि आरोपियों ने पूरे देश में साइबर क्राइम की 1548 वारदातों को अंजाम दिया है और जिसमें उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक 441, राजस्थान की 150, तेलंगाना की 149, दिल्ली की 147 तथा महाराष्ट्र की 101 वारदातें शामिल है। आरोपियों द्वारा हरियाणा में 30 वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। साइबर टीम द्वारा इन मामलों में संबंधित पुलिस थानों को सूचित किया जा रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के फर्जी खातों में करीब 25 करोड़ रुपए का लेनदेन पाया गया है। पुलिस उपायुक्त ने साइबर थाना की टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि फरीदाबाद की साइबर थाना की टीम ने साइबर ठगी का भंडाफोड़ करने में बहुत ही बेहतरीन कार्य किया है। साथ ही आमजन से अपील है कि किसी भी तरह के लालच के बहकावे में ना आए किसी भी अनजान को अपनी डिटेल शेयर ना करें। साइबर ठगी होने पर 1930 पर कॉल करें।

TAGGED:8 accused including 3 foreign nationals and 1 woman were arrested while exposing the gang involved in 1548 incidents of cyber crime across the country
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article दो दिवसीय इंटर क्लास मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आईएलआर जसाना में सफल आयोजन दो दिवसीय इंटर क्लास मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आईएलआर जसाना में सफल आयोजन
Next Article मानव सुपर 21 में अगले बैच के 21विद्यार्थियों की कोचिंग शुरू मानव सुपर 21 में अगले बैच के 21 विद्यार्थियों की कोचिंग शुरू
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

The splendor of South Indian painting was on display at the Surajkund Fair; a Tanjore painting worth Rs 12 lakh became the centre of attraction.
सूरजकुंड मेले में दिखा दक्षिण भारत की चित्रकला का वैभव, 12 लाख रुपये की तंजौर पेंटिंग बनी आकर्षण का केंद्र
Faridabad
Bulk waste generators must follow the rules of the Municipal Corporation, otherwise action will be taken: Dhirendra Khadagta
बल्क वेस्ट जेनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही : धीरेंद्र खड़गटा
Faridabad
The Modi government is undermining the rights of laborers by making changes to the MNREGA law: Poonam Chauhan
मनरेगा कानून में बदलाव कर मजदूरों के हकों पर कुठाराघात कर रही है मोदी सरकार : पूनम चौहान
Faridabad
Rehearsals are underway for the 77th Republic Day celebrations, and the Health Minister will pay tribute to the martyrs at the War Memorial.
77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल जारी, स्वास्थ्य मंत्री वॉर मेमोरियल पर देंगी शहीदों को श्रद्धांजलि
Faridabad
The 39th Surajkund International Self-Reliant Crafts Fair was inaugurated in a grand manner at Surajkund.
सूरजकुंड में 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का भव्य आगाज
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.5k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views
Patanjali Dairy Product Cow Milk, Paneer Rate List
10.3k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

Surajkund craft fair became a cultural gathering due to hospitality of foreign artists
विदेशी कलाकारों की मेहमान नवाजी से सूरजकुंड शिल्प मेला बना सांस्कृतिक समागम
7.2k Views
A 'Prominent Citizens' Seminar' was held at J.C. Bose University to commemorate the centenary year of the RSS.
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘प्रमुख नागरिक संगोष्ठी’ संपन्न
6.6k Views
सूरजकुंड मेले में बढ़ रहा है पर्यटकों का रेला
5.2k Views
नगर निगम चुनाव को फ्री एंड फेयर करवाने के बने भागीदार : सीईओ सतबीर मान
4.1k Views
AIMA MAy MAT
AIMA MAT Result 2025: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ आज जारी करेगा प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट 20के परिणाम, www.aima.in पर करें चेक
2.1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana Gramin Bank receives e-KCC Excellence Award from the Chief Minister
Faridabad

हरियाणा ग्रामीण बैंक को मुख्यमंत्री ने दिया ई-केसीसी उत्कृष्टता पुरस्कार

36 Views
3 hours ago
Artists enthral audience with their mesmerizing performances at Surajkund Crafts Festival 2026
Faridabad

सूरजकुंड शिल्प महोत्सव 2026 में बेहतरीन प्रस्तुतियों से कलाकार बांध रहे  समां

33 Views
3 hours ago
Minister Rajesh Nagar's birthday celebrated with great enthusiasm, flower shower from helicopter
Faridabad

मंत्री राजेश नागर का जन्मदिन हर्षोल्लास से मना, हेलिकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

34 Views
3 hours ago
Officials should resolve people's problems in a timely and priority manner: Rao Narendra Singh
Faridabad

लोगों की समस्याओं का अधिकारी समयबद्ध एवं प्राथमिकता से करे निपटान : राव नरवीर सिंह

171 Views
1 day ago
Commendable initiative of Red Cross Society under the guidance of DC Ayush Sinha: 16 wheelchair volunteers deployed to take senior citizens and differently-abled on a tour of the fair.
Faridabad

डीसी आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में रेडक्रास सोसायटी की सराहनीय पहल :  16 व्हीलचेयर वॉलिंटियर्स तैनात, सीनियर सिटीजन व दिव्यांगों को करायेंगे मेले का भ्रमण 

168 Views
1 day ago
District youth officers made a courtesy call on State Minister Rajesh Nagar
Faridabad

राज्य मंत्री राजेश नागर से की जिला युवा अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट

180 Views
1 day ago
MNREGA is not just a scheme, it is the backbone of livelihood in villages: Baljeet Kaushik
Faridabad

मनरेगा केवल योजना नहीं, गांवों की रोजी-रोटी की रीढ़ है: बलजीत कौशिक

165 Views
1 day ago
Surajkund Mela is further strengthening its international identity: Parth Gupta
Faridabad

अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत कर रहा सूरजकुंड मेला : पार्थ गुप्ता

206 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Budget 2026: 50 cities to be designed for international tourists
बजट 2026-अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के​ लिए डिजाइन होंगे 50 शहर
4 days ago
Opposition MPs create ruckus, Lok Sabha adjourned till tomorrow
विपक्ष के सांसदों का हंगामा, लोकसभा कल तक स्थगित
2 days ago
Rahul showed Naravane's book, said - I will give it to the PM: Called the Union Minister a traitor
राहुल ने नरवणे की किताब दिखाई, बोले- पीएम को दूंगा:केंद्रीय मंत्री को गद्दार बताया
2 days ago
Defence budget increased by 15% after Operation Sindoor; no change in income tax
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा:इनकम टैक्स में बदलाव नहीं
5 days ago
Khemchand stakes claim to form government in Manipur; swearing-in at 6 pm
मणिपुर में खेमचंद ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, शपथ ग्रहण शाम 6 बजे
2 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account