आरजेडी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए डॉक्टर अशोक एवं शुभांकित गुप्ता
फरीदाबाद, 19 जनवरी। आरजेडी छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल डॉक्टर अशोक यादव एवं शुभंकित गुप्ता। बुधवार को जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना के नेतृत्व में
दोनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष धरमबीर भड़ाना ने कहा कि हरियाणा सह प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उनकी अथक मेहनत एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर अन्य पार्टियों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी ट्रिपल सी यानी करप्शन, क्रिमिनल और कैरेक्टर को लेकर चुनावों में उम्मीदवारों का चयन करेगी। पार्टी निगम एवं पंचायत चुनावों में उम्मीदवारों का चयन करते हुए करप्शन, उम्मीदवार का क्रिमिनल बैकग्राउंड एवं कैरेक्टर का विशेष ध्यान रखेगी। पार्टी में शामिल डॉक्टर अशोक यादव एवं शुभांकित गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुशल नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थामा और कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता के हित में काम कर रही है। हम भी हरियाणा में दिल्ली की तर्ज पर बिजली, पानी सड़क जैसी सुविधाएं चाहते हैं। आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा उच्च शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसलिए हमने आम आदमी पार्टी जॉइन की। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला सचिव भीम यादव, संगठन मंत्री विनोद भाटी, साउथ जोन महिला अध्यक्ष मंजू गुप्ता एवं जिला उपाध्यक्ष रघुवर दयाल ने कहा आप पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आना तय है। देश एवं प्रदेश की जनता का बीजेपी सरकार से मोहभंग हो चुका है। फरीदाबाद में होने वाले निगम चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से लड़ेगी और जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा ध्यान रखा जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोशन झा एवं राकेश प्रसाद मौजूद रहे।
पंजाब में आप पार्टी लहरएगी जीत का परचम: धर्मवीर भड़ाना
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment

