फरीदाबाद, 29 जुलाई । प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जहां इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण किया और आमजन से अपील की है कि वह सब पौधा लगाकर के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि इस बार सरकार द्वारा जिला फरीदाबाद में करीब 5 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि फरीदाबाद को हरा भरा बनाए जा सके और पर्यावरण को स्वच्छ कर प्रदूषण को कम किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सभी शहर की संस्थाएं ,एनजीओ पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और वन विभाग से जिसे जितने भी पौधे चाहिए वह लाकर पौधे रोपण करें। इस मौके पर उन्होंने आईएमटी एसोसिएशन के पदाधिकारी डी पी यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और सावन के महीने में श्री यादव द्वारा आयोजित किए गए भंडारे में भी शिरकत कर सभी आईएमटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई दी।


