रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की
फरीदाबाद। दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़र मैराथन एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर आज फरीदाबाद के एनआईटी वाल्मीकि मंदिर में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुंदर नेता द्वारा इस बैठक का आयोजन किया गया।
हरियाणा कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन मनोज बागड़ी ने कहा कि आगामी 12 अप्रैल को दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर मैराथन व 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ.बी आर अंबेडकर की जयंती सोनीपत में आयोजित की जाएगी। इस मैराथन को कामयाब बनाने के लिए पूरे हरियाणा में दौरा कर रहे है और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कर रहे है।
मनोज बागड़ी ने कहा कि आज भाजपा की सरकार बाबा साहब के बने हुए संविधान को खत्म करना चाहती है, बाबा साहब ने दलित गरीबों पिछड़ों महिलाओं वंचित समाज को जो अधिकार दिए थे। बीजेपी को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सामाजिक न्याय लागू किया आज इस सामाजिक न्याय के लिए हमें एकजुट होकर लडऩा होगा, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित, गरीबों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ी। सभी वर्गों को सम्मान दिया। हमेशा सामाजिक न्याय के लिए आवाज बोलते की लेकिन आज भाजपा की सरकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करना चाहती है। आज वक्त है कि हमें एकजुट होकर बाबा साहब के बने हुए संविधान की रक्षा करनी है संविधान बचाना है।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी को आश्वासन देते हुए कहा कि फरीदाबाद से अधिक से अधिक लोग दिल्ली पहुंचेंगे।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव करण सिंह लोहिया, संगठन महासचिव अशोक रावल, महासचिव कृपाल सिंह वाल्मीकि, अनिल नेताजी, मोन ढिल्लो, इकबाल खान, गौरव भाटिया, चुन्नू राजपूत, पराग गौतम, राहुल नागर, चंचल तंवर, पुरसोत्तम लाल भी मौजूद रहे।
एनआईटी स्थित बाल्मीकि मंदिर में आयोजित बैठक में मौजूद हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक, अनिल नेताजी, सुन्दर नेताजी, चंचल तंवर व अन्य।


