फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ,हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने आज गोल्फ क्लब मैं आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि पालिका,परिषद , निगम व अग्निशमन विभाग के कर्मियों की 24 मार्च से चल रही क्रमिक भूख हड़ताल व आक्रोश प्रदर्शनों के दबाव में सरकार ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री डॉ कमल गुप्ता से 5 अप्रैल दोपहर 3 बजे हरियाणा निवास चंडीगढ़ में वार्ता का निमंत्रण भेजा है।
सरकार के निमंत्रण पर संघ ने विचार उपरांत निर्णय लेते हुए राज्यव्यापी क्रमिक भूख हड़ताल को स्थगित करने एलान कर दिया गौरतलब है कि फरीदाबाद निगम मुख्यालय पर सीवर मेन यूनियन के प्रधान अनूप चिंडालिया की अध्यक्षता में बैठे भूख हड़ताली कर्मचारियों को प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवा दी है। श्री शास्त्री ने बताया कि वार्ता के बाद संघ 8 अप्रैल को रोहतक में राज्य कमेटी की बैठक में सरकार से हुई वार्ता की समीक्षा कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएगा जिसका ऐलान 9 अप्रैल को रोहतक में ही प्रदेश की पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमो व अग्निशमन विभाग के कार्यकर्ताओं तथा महिला सब कमेटी के इकाई जिला एवं राज्य के पदाधिकारियों का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर भविष्य के आंदोलन की रण नीति का ऐलान करेगा तथा महिला राज्य सब कमेटी का आगमी 3 वर्षो के लिए भी गठन किया जाएगा।