सेक्टर-12 खेल परिसर में तीरंदाजी मैदान का होगा पुर्नउद्धार : उपायुक्त विक्रम सिंह

Deepak Sharma

सेक्टर-12 खेल परिसर में तीरंदाजी मैदान का होगा पुर्नउद्धार : उपायुक्त विक्रम सिंह

फरीदाबाद, 19 सितम्बर उपायुक्त विक्रम सिंह ने सोमवार सांय सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां खेलने पहुंचे सभी खिलाड़ियों और उनके परिजनों से बातचीत की और समस्याओं के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिए कि खेल परिसर के आर्चरी (तीरंदाजी) मैदान का पुर्नउद्धार किया जाएगा।

इसके लिए उन्होंने  जिला निर्माण केंद्र को इसकी जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि पूरे मैदान को समतल कर वहां घास लगाई जाए। इसके अलावा तीरंदाजी के पांच नए टारगेट और चारों तरफ से रेलिंग के ऊपर आठ फीट तक लोहे की चद्दरें लगाई जाएं ताकि बाहरी व्यक्ति अंदर न घुस सकें।  शाम करीब छह बजे उपायुक्त विक्रम सिंह सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ एसडीएम परमजीत सिंह चहल भी मौजूद थे। खेल परिसर में पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले फुटबॉल ग्राउंड का दौरा किया।

यहां उन्होंने निर्देश दिए कि मैदान में मिट्टी का भराव कर इसे नए सिरे से तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि अब बरसात का मौसम खत्म हो चुका है ऐसे में जल्द से जल्द  काम शुरू करें ताकि बच्चों को दिक्कत न आए।

Leave a Comment