गांव अगवानपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 131वीं जयंती
फरीदाबाद। भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती तिगांव क्षेत्र के गांव अगवानपुर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित नागर व उपस्थित जनों ने सर्वप्रथम डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए ललित नागर ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर दलित, पिछड़े व गरीबों के सच्चे मसीहा थे, वह ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने गरीब, दलित, पिछड़े वर्गाे के हकों को दिलाने के लिए संघर्ष किया और आज उनके आदर्शाे पर चलते हुए करोड़ों दलित, गरीब, पिछड़े परिवार उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब दूरदर्शी एवं सकारात्मक सोच के व्यक्ति थे, जिन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था और उन्होंने गरीब, पिछडे व दलितों को उनके हक दिलाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का काम किया, यही कारण है कि डा. अंबेडकर आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।


