फरीदाबाद, 20 अप्रैल। मरम्मत कार्य के लिए बुधवार को बडख़ल रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की हाईवे से अनखीर गोल चक्कर की तरफ जाने वाली एक लेन बंद कर दी गई। दूसरी लेन को डिवाइडर से दो हिस्सों में बांटकर उस पर दोनों तरफ का यातायात चलाया गया। इस दौरान भारी वाहनों की बडख़ल आरओबी पर पाबंदी रही। बड़ी संख्या में वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। वाहनों का दबाव बढऩे के कारण वैकल्पिक मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही और यातायात सुचारु कराया गया।
मरम्मत का कार्य करीब दो सप्ताह चलेगा। एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पूरे दिन मुस्तैद रहकर यातायात सुचारु किया। बडख़ल ओरओबी व वैकल्पिक मार्गों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। हाईवे से गुरुग्राम, एनआइटी या सूरजकुंड की तरफ जाने वाले लोगों ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास का प्रयोग किया। इस कारण यहां वाहनों का दबाव बढ़ गया।