गोसाईगंज ( अतुल्य लोकतंत्र) रामपाल त्रिवेदी सेवा संस्थान द्वारा रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज गोसाईगंज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रथम जिला परिषद अध्यक्ष लखनऊ,पूर्व विधायक मलिहाबाद व बीकेटी एवं विद्यालय के संस्थापक स्व. पं रामपाल त्रिवेदी जी की 120 वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा व समाधि स्थल पर पुष्पांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष एवं स्व त्रिवेदी जी के प्रपौत्र मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि उनके बाबा ने देश की आजादी में बहुमूल्य योगदान दिया अपने जवानी के 12 वर्ष विभिन्न आंदोलनों में अंग्रेजों की जेल में काटें और उनकी यातनाएं सही पर कभी भी अपने कदम पीछे नहीं खींचे। उन्होंने 25 वर्षों तक अजेय विधायक रहते जनता की सेवा की एवं तमाम विद्यालय बना कर गरीब बच्चों को शिक्षा दिलवाने का कार्य किया।वही संस्था के महामंत्री प्रपौत्र आशीष त्रिवेदी ने बताया कि स्व त्रिवेदी जी एक सच्चे जननायक थे जनता की सेवा हेतु उन्होंने अपना सर्वस्व निछावर कर दिया उनकी ईमानदारी ही थी कि 25 वर्षों तक विधायक रहने के पश्चात जब 21 जुलाई 1990 में उनका देहावसान हुआ तो उनके खाते में मात्र 1245 रुपए थे जो आज भी समस्त त्रिवेदी परिवार के लिए गर्व का विषय है।
श्री अख्तर खान ने कहा कि स्व त्रिवेदी के विद्यालय में अवैध कब्जे के खिलाफ यदि धरने पर बैठने पड़ा तो सभी साथी बैठने का काम करेंगे।वही मनस्वी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रपौत्र मानस त्रिवेदी ने बप्पा जी के साथ बचपन में बिताए समय को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हम सबको “संघर्ष ही जीवन है* कि जो सिख दी उस रास्ते पर हमारा परिवार आज भी चलने का काम कर रहा है।
इस मौके पर स्व त्रिवेदी जी को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रपौत्र धीरज त्रिवेदी,अंशुल त्रिवेदी,अशोक मिश्रा, अख्तर खान,जितेंद्र सिंह,विवेक पांडे,अनुज श्रीवास्तव,एजाज खान,नितिन तिवारी,अनुपम मालवीय,दिवाकर प्रताप सिंह,हरिकेश वर्मा, मो काशिफ,सोनू मिश्रा सागर श्रीवास्तव,अनुनय पाण्डेय,सौरभ मिश्रा,वसीम अहमद,पवन प्रजापति एवं अन्य संस्था के पदाधिकारी, पारिवारिक एवं मित्रगण उपस्थित रहे।


