फरीदाबाद। सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद द्वारा संविधान बचाओ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री कौशिक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान की रक्षा और वोट की पवित्रता को बचाने का संकल्प भी दिलवाया।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह की बहन बिमला देवी के निधन पर भी कांग्रेस कमेटी द्वारा दो मिनट का मौन रखाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, लेकिन भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां लगातार संविधान को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संविधान के साथ छेड़छाड़ करना चाहते है लेकिन ऐसे नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडक़र द्वारा निर्मित संविधान के हिसाब से चलता आया है और आगे भी संविधान के हिसाब से चलेगा। जब संविधान बचेगा तो देश बचेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान बचाने के लिए हर मोर्चें पर संघर्ष करते रहेगें।
श्री कौशिक ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई सडक़ से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की यात्रा भी की। उनकी इस लड़ाई में हम सभी कांग्रेसी एकजुट होकर पूरी मजबूती से खड़े है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा के निरंकुश और तानाशाही शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस का इतिहास झुकने का नहीं, बल्कि लडने का रहा है। इसलिए वोट चोरी की लड़ाई को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक लेकर जाना है, ताकि जनता भाजपा की सच्चाई समझ सके। उन्होंने कहा कि वोट चोरी की घटनाएं जनता के अधिकारों का अपहरण करने की यह मानसिकता सीधे-सीधे संविधान और लोकतंत्र का अपमान है।
श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और जनता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर कांग्रेस नेता एसएल शर्मा, संजीव चौधरी एडवोकेट, अशोक रावल, डा. सौरभ शर्मा, मुकेश डागर, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, रेनू चौहान, चुन्नु राजपूत, विनोद कौशिक, विकास फागना, सुनीता फागना, इकबाल कुरैशी, नसीमा शेख, देवेन्द्र दीक्षित, डा. पराग गौतम, डा. बाबूलाल रवि, सुरेश बैनीवाल, वेद प्रकाश यादव, जवाहर ठाकुर, राहुल नागर, दिनेश शर्मा, राजकुमार, केडी शर्मा, चंचल तंवर, नरेश गोयल, लवकेश कौशिक, मौसीन, सीबी शर्मा, मनोज, हब्बन खान, आजाद कुरैशी, रमेश सरपंच, डा. जगदीश, ओम प्रकाश पांचाल सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।
संविधान को कमज़ोर कर रही भाजपा पार्टी: बलजीत कौशिक
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।

