Palwal/ATULYA LOKTANTRA ( Mukesh Baghel) :आज बमनीखेड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसे पथवारी मंदिर समिति के आयोजक राहुल समाजसेवी ने धर्मवीर क्लीनिक में आयोजित किया। रक्तदान शिविर में 31 रक्त वीरों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ धर्मवीर ने बताया कोई भी व्यक्ति जो 18 साल की उम्र से ज्यादा हो और 45 किलो से वजन ज्यादा हो वह हर 3 महीने बाद रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर मौजूद अपना ब्लड बैंक के डॉ प्रशांत गुप्ता ने सभी रक्तदाताओ का धन्यवाद किया और कहा कि इस गर्मी के समय में इसी तरीके के छोटे-छोटे रक्तदान शिविर बहुत ही आवश्यक है ताकि मरीजों की जरूरतों को समय रहते पूरा किया जा सके। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सभी सामाजिक संस्थाएं गर्मी में छोटे-छोटे रक्तदान शिविर का आयोजन करें।इस अवसर पर श्री राजाराम जी, हेतराम, चित्रा, विजय पांचाल, डॉ भगतसिंह दीघोट, डॉ भूदत शर्मा दीघोट व प्रवीण वर्मा बमनीखेड़ा, अनिल चौहान, प्रीति,रजनी, गरिमा, बबली, रेनू, अंजलि,नीतू, भगवती आदि मौजूद रहे।
बामनी खेड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


