फरीदाबाद, 19 जुलाई। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के सैक्टर – 12 फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती के उपलक्ष्य आयोजित कार्यक्रम मे उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर नमन वन्दन किया पण्डित सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा उनका जन्म 19 जुलाई नगवा उत्तर प्रदेश मे हुआ उनके पिता का नाम पण्डित दिवाकर पांडे व माता श्रीमती अभय रानी पांडे थी पण्डित मंगल पांडे बचपन से अद्भुत प्रतिभा के धनी थे मंगल पांडे का नाम स्वतंत्रता सेनानियों की अग्रिम पंक्ति मे आता है 1857 आजादी की चिंगारी जलाने वाले प्रथम योद्धा थे उनकी इस कुर्बानी ने ऐसी अलख जगाई अंग्रेजो 90 साल मे भारत को छोडना पड गया अंग्रेजी सेना मे सैनिक होते हुए भी उन्होने दासता स्वीकार नही की और गाय की चर्बी लगे कारतुस मुंह से खोलने को साफ इंकार कर दिया और कहा मरना मंजूर है झुकना मंजूर नही और 8 अप्रैल 1857 को देश की आजादी आन बान शान को हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी आज उन्ही की मेहरबानी से हम खुली हवा मे सांस ले रहे है हमे गर्व है हम उनके वंशज है हमे उनके आदर्श मार्ग का अनुसरण करना चाहिए सभी से निवेदन जो हमारे महानुभाव दिवंगत हो गए देश के प्रति समर्पित रहे उनकी जयंती पुण्यतिथि पर उन्हे नमन वन्दन अवश्य किया करे।
ब्राह्मण सभा ने शहीद मंगल पांडे को किया याद
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


