Faridabad ( Atulya Loktantra ): Mukesh Baghel / मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री मानधन योजना के लाभार्थियों को 5 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि स्थानांतरित की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है, जो व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर है तथा जिस परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, ऐसे परिवारों की वार्षिक आय को बढ़ाने के लिए प्रदेश में प्रथम चरण में लगभग 270 अंतोदय ग्राम उत्थान मेले आयोजित किए गए। इन मेलों में लगभग 90 हजार परिवारों को बुलाकर उन्हें 54 विभागों की योजनाओं के तहत लाभ प्रदान कर उनकी आमदनी को बढ़ाने का कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर कम होने के बाद दूसरे चरण के कार्य को शुरू किया जाएगा और जो भी योग्य पात्र होगा, उसे इसका लाभ दिलवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री मानधन योजना, (प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना) के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले जो व्यक्ति इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन करवाना सुनिश्चित करवाएं। पंजीकरण का कार्य सीएससी सेंटर या बैंक में करवाया जा सकता है।
उपायुक्त कृष्ण कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय पलवल में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करने के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के अंतर्गत योजनाओं का लाभ लेने के लिए व्यक्ति पंजीकरण करवा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आह्वïान किया कि इस संबंध में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक कर श्रम व कृषि विभाग से जुडकर उनकी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, श्रम विभाग की सहायक श्रमायुक्त दिप्ती, कृषि उपनिदेशक डा. महावीर सिंह, श्रम निरीक्षक सुनील राठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


