फरीदाबाद, 09 नवम्बर। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल धनतेरस महिला सम्मान सम्मेलन में जिला की महिलाओं को दीप देकर सम्मानित करेंगे। इसके पश्चात सूरज कुंड मेला परिसर स्थित प्रथम दिवाली उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और यहां विशेष तौर पर बनाए गए सरयू घाट में दीपक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल शुक्रवार सायं 4:00 बजे होटल राजहंस स्थित जंगल फाउल-2 गार्डन में धनतेरस के मौके पर लगभग महिलाओं को सम्मानित करेंगे।
इस अवसर पर यहां पहुंचने वाली महिलाओं के लिए मेहंदी स्टॉल की व्यवस्था भी विशेष तौर पर की गई है। उन्होंने आगे बताया कि इसके पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल सूरजकुंड मेला परिसर स्थित बड़ी चौपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल प्रथम दीपावली उत्सव के समापन की घोषणा भी करेंगे। यही इसी परिसर में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल विशेष तौर पर बनाए गए सरयू घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सूरजकुंड के दिल्ली गेट पर हजारों स्कूली विद्यार्थियों द्वारा दीपदान श्रृंखला में अपनी प्रस्तुति दी जायेगी


